Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ISIS आपरेटिव और रेप के आरोपी का बेंगलुरु जेल में फोन चलाते हुए Video Viral, सरकार ने दी प्रतिक्रिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे ISIS के आपरेटिव और एक रेप के आरोपी को खुले आम बेंगलुरु जेल में फोन इस्तेमाल करते देखा जा सकता है।

  • By प्रिया सिंह
Updated On: Nov 09, 2025 | 01:49 PM

वायरल वीडियो (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Viral Video From Bengaluru Jail: यह मामला कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल का है। यह जेल उस समय सुर्खियों में आ गई जब इस जेल में बंद दो अपराधियों के जेल के अन्दर खुलेआम फोन इस्तेमाल करने और टीवी देखने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद लोगों ने कर्नाटक सरकार पर सुरक्षा में चूक और पक्षपात पूर्ण व्यवहार के आरोप लगाए।

गृहमंत्री की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद बेंगलुरु जेल के अधिकारियों ने जांच शुरू की और साथ ही कर्नाटक सरकार के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने बेंगलुरु सेन्ट्रल जेल में कैदियों को VIP ट्रीटमेंट दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मै यह बर्दाश्त नहीं करूंगा।

VIDEO | Karnataka: “I won’t tolerate it,” says Karnataka Home Minister G Parameshwara on reports of terrorists and criminals receiving VIP treatment in Bengaluru Central Jail. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/GxZ4R20Tjb — Press Trust of India (@PTI_News) November 9, 2025

क्या है पूरा मामला

ख़बरों के अनुसार, वीडियो में कथित ISIS भर्ती कर्ता जुहैब हमीद शकील मन्ना और एक अन्य सीरियल रेपिस्ट व हत्यारे के साथ-साथ कई अन्य कुख्यात अपराधी भी दिखाई दिए। करीब एक मिनट लम्बे वीडियो में मन्ना चाय की चुस्की लेते हुए वीडियो बना रहे व्यक्ति से बात करते और साथ में फोन चलाते हुए दिखाई दे रहा है। खबरों के अनुसार NIA ने मन्ना पर ISIS से जुड़े होने का अरूप लगाया है। उस पर आरोप है कि उसने सीधे-साधे मुस्लिम युवाओं को सीरिया भेजकर ISIS में शामिल करवाया।

एक और वीडियो क्लिप सामने आई जिसमें सीरियल रेपिस्ट और हत्या के आरोपी उमेश रेड्डी जेल में तीन फोन इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। खबरों के मुताबिक जेल अधिकारियों को जेल परिसर में फोने इस्तेमाल करने की जानकारी भी थी। उमेश रेड्डी 18 मामलों में आरोपी है उसे मौत की सजा सुनाई गई थी जिसे अब 30 साल की सजा में बदल दिया गया है।

Undated videos have surfaced showing jail inmates using mobile phones and watching TV inside #Bengaluru’s #ParappanaAgrahara Central Jail. pic.twitter.com/pFZK4rMR6l — Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) November 8, 2025

रेड्डी कथित तौर पर 1996 में CRPF में भर्ती हुए थे और जम्मू-कश्मीर में कमांडेंट के घर पर गार्ड के रूप में तैनात थे और उन्होंने कमांडेंट की बेटी से रेप की कोशिश की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वे बाद में वहां से भाग निकले थे।

यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई का बेहद खास गुर्गा गिरफ्तार, अमेरिका से चला रहा था नेटवर्क, दुनियाभर में कई केस दर्ज

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

वीडियो के सामने आने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मामले की जांच करने और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। लोगों ने X पर वीडियो शेयर कर सरकार की आलोचना की और एक आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले आरोपी को जेल में VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया।

ISIS के आतंकी जुहाब हमीद शकील मन्ना जिसे, बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में बंद किया गया है, उसके ठाठ देखिए 👇 कांग्रेस का यही सिद्धांत है मुस्लिम चाहे खूंखार आतंकवादी ही क्यों ना हो उसे राजा बना कर रखो और हिंदू चाहे निर्दोष हो आईपीएस अधिकारी हो सेना में मेजर हो कर्नल हो… pic.twitter.com/CjuS94xxrE — 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) November 9, 2025

Isis operative and rape accused using phone in bengaluru jail video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2025 | 01:49 PM

Topics:  

  • Bengaluru
  • Rape
  • Viral Video

सम्बंधित ख़बरें

1

‘पंजाबी बोलो वरना सीट छोड़ो’, पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के साथ बदसलूकी; पंजाब में छिड़ा भाषा विवाद- VIDEO

2

हवा में पढ़ा गया हनुमान चालीसा! दुबई जा रही फ्लाइट में BJP विधायक ने किया अनोखा करतब; देखें VIDEO

3

मैं आदेश देता हूं… विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने पूर्व सांसद को धमकाया, Video से मचा हड़कंप

4

30 साल कांच फैक्ट्री में काम का खौफनाक अंजाम! गुब्बारे की तरह फूला चेहरा, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.