गोलगप्पे की चटनी में मिला जिंदा चूहा, वायरल वीडियो ने उठाए सफाई पर सवाल
Golgappa Chutney Rat : एक वायरल वीडियो में गोलगप्पे की चटनी की टंकी से जिंदा चूहा निकलते दिखा, जिसके बाद स्ट्रीट फूड की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Street Food Hygiene : शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे गोलगप्पा स्टॉल पर लोग चटखारे लेकर पानीपुरी खाते हैं, लेकिन क्या कभी सोचा है कि वहां सफाई की हालत कैसी होती है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलगप्पे की चटनी से भरी टंकी में से अचानक एक जिंदा चूहा निकलकर भाग जाता है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं और इंटरनेट पर भी इस क्लिप को देखकर यूजर्स सन्न रह गए हैं।
गोलगप्पा स्टॉल के पानी के बर्तन से निकला चुहा
यह वीडियो करण नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने पेज Karan_dhanju26 से साझा किया। वह अपने दोस्त के साथ एक स्टॉल पर वीडियो बना रहे थे और किसी चैलेंज को पूरा कर रहे थे। तभी चटनी की टंकी से अजीब सी आवाज आई।
करण ने दुकानदार से टंकी जांचने को कहा। जैसे ही चटनी को हिलाया गया, उसमें भीगा हुआ एक चूहा तेजी से बाहर निकला और भाग गया। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को झकझोर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और हजारों लोग इस पर प्रतिक्रिया देने लगे।
ये खबर भी पढ़ें : एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में रोबोटिक डॉग बना आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा तकनीक की नई मिसाल
छोटी सी लापरवाही बड़ी बीमारी का कारण
इस घटना के बाद स्ट्रीट फूड की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। कई यूजर्स ने चिंता जताई कि ऐसी लापरवाही से लोगों की सेहत को बड़ा खतरा हो सकता है। वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा, “ये तो नॉनवेज पानीपुरी हो गई।”
दूसरे ने लिखा, “शायद ऐसे ही सर्व कर देता होगा।” हालांकि मजाक अपनी जगह है, लेकिन यह वीडियो साफ संकेत देता है कि बाहर खाना खाते समय स्वच्छता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। छोटी सी लापरवाही भी बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है।
