Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान-इजराइल जंग का आप पर क्या पड़ेगा असर, जानें कहां-कहां ढीली होगी आपकी जेब?

ईरान और इजराइल के बीच जंग बढ़ी तो भारत पर कच्चे तेल का बहुत बड़ा असर होगा, जिसकी वजह से हर चीज की कीमत बढ़ेगी, लेकिन ईरान से आने वाली और भी कई वस्तुएं हैं जिनके आयात पर बुरा असर पड़ सकता है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jun 19, 2025 | 07:20 PM

ईरान-इजराइल जंग का आप पर क्या पड़ेगा असर, जानें कहां-कहां ढीली होगी आपकी जेब?

Follow Us
Close
Follow Us:

ईरान और इजराइल के बीच जंग अगर बढ़ी तो भारत के लिए यह चिंता का विषय बन सकती है, भारत के कच्चे तेल की निर्भरता ईरान पर है, जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमत आसमान छू सकती है, जिसकी वजह से भारत में हर वस्तु की कीमत बढ़ जाएगी। वहीं दूसरी तरफ ईरान से भारत कई प्रोडक्ट आयात करता है, उनकी कीमतों पर भी सीधा असर पड़ेगा मतलब ईरान और इजराइल के बीच अगर जंग बढ़ी तो आपकी जेब पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत इस समय 75.63 डॉलर प्रति बैरल है। युद्ध की स्थिति में यह 100 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े को पार कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ अगर युद्ध का समाधान हो जाता है इजराइल और ईरान के बीच शांति समझौता हो जाता है, तो यही दर 70 डॉलर प्रति बैरल तक नीचे आ सकती है। कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि मतलब पेट्रोल, डीजल के कीमतों में उछाल जिसकी वजह से यातायात महंगा हो जाएगा, माल ढुलाई की कीमत बढ़ जाएगी, जिसकी वजह से राशन, फल, सब्जी सब कुछ महंगा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- अब खामेनेई को कोई नहीं बचा सकता! ईरान के सुप्रीम लीडर को मिली खुली धमकी, दुनिया में हलचल तेज

भारत ईरान से कई वस्तुएं आयात करता है जिनमें जैविक रसायन, फल, सुखे मेवे, सल्फर, पत्थर, चूना और प्लास्टिक जैसी चीज ईरान से आयत की जाती है और इन सभी चीजों की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। प्लास्टिक महंगा होगा तो प्लास्टिक से बनने वाले सभी उत्पाद महंगे होंगे। जैविक रसायन महंगा होगा, तो खाद महंगी हो जाएगी। मतलब साफ है राशन, फल सब्जियों के अलावा आपका यातायात भी महंगा होगा, घर में इस्तेमाल होने वाली कई चीजे महंगी हो सकती हैं इसका सीधा असर आपके जेब पर होगा।

भारत ईरान से क्या आयात करता है?
-जैविक रसायन
-खाद्य फल, मेवे
-खनिज तेल
-सल्फर, सॉइल, पत्थर, प्लास्टर, चूना और सीमेंट
-प्लास्टिक और उनके उत्पाद
-लोहा और इस्पात
-गोंद, रेजिन और लाह जैसे वनस्पति उत्पाद

भारत के निर्यातकों को होगा नुकसान
भारत से बासमती चावल बड़ी मात्रा में ईरान भेजा जाता है। ऐसे में भारतीय बासमती चावल निर्यात करने वाले व्यापारियों को भी इस जंग का खामियाजा भुगतना पड़ेगा, जिसकी वजह से उन्हें भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। साल 2023 में दोनों देशों के बीच 221 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ था। इसमें भारत में 119 बिलियन डॉलर का आयात किया था और 102 बिलियन डॉलर का निर्यात किया था। युद्ध के साथ ही भारत और ईरान का व्यापार खतरे में पड़ सकता है।

Iran israel war will effect iran india trade and war will effect common people life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2025 | 07:06 PM

Topics:  

  • India
  • International News
  • Iran
  • Israel Iran Tension

सम्बंधित ख़बरें

1

India Ethiopia के संबंध अब ‘रणनीतिक साझेदारी’, आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

2

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया एक और झटका…दवाइयों की डील की कैंसिल, भारत के साथ किया बड़ा समझौता

3

55 लाख आबादी में 7 लाख भारतीय, मुस्लिम देश ओमान क्यों है इतना खास- VIDEO

4

India UAE साझेदारी मजबूत: जयशंकर ने UAE संग द्विपक्षीय सहयोग की व्यापक समीक्षा की

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.