कोच्चि से अबू धाबी जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 2 घंटे हवा में रहने के बाद वापस लौटी
Kochi International Airport से अबू धाबी के लिए शनिवार तड़के रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट 6E1403 को उड़ान के करीब दो घंटे बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस कोच्चि लौटना पड़ा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया
Technical snag in Indigo Flight: कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अबू धाबी के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट में कुछ गड़बड़ी आ गई। पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को वापस मोड़ लिया। इस बीच तकरीबन दो घंटे तक विमान हवा में चक्कर लगाता रहा।
अबू धाबी जाने के लिए विमान ने लगभग रात 12:30 बजे उड़ान भरी थी और सुबह करीब 2:30 बजे कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद सभी को फ्लाइट से सुरक्षित रूप से उतार लिया गया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था शुरू कर दी है।
उड़ान के दौरान सामने आई तकनीकी गड़बड़ी
सूत्रों के अनुसार, विमान में तकनीकी गड़बड़ी उड़ान के दौरान सामने आई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत नियंत्रण कक्ष को सूचना दी और फ्लाइट को वापस लौटाया गया। एयरलाइन की तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इंडिगो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल कोच्चि एयरपोर्ट पर सभी यात्री सुरक्षित हैं और वैकल्पिक उड़ान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकली नकली, टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर छलावा
क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम? क्या संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को मिल पाएगा 33% आरक्षण? जानें सब
वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या बढ़ी, अबतक 14 मौतें दर्ज, दर्जनों अभी भी गंभीर
मुंबई की रंगीन शाम में मातम का साया, म्यूजिक कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से दो स्टूडेंट्स की मौत!
कई घंटे तक अटकी रही यात्रियों की सांसें
एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तकरीबन दो घंटे बाद फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चल सका। इसके तुरंत बाद सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए पायलट ने फ्लाइट को वापस कोच्चि लौटाने का फैसल कर किया। फ्लाइट ने सुरक्षित रूप से कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर ली, तब जाकर यात्रियों ने चैन की सांस ली। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से फ्लाइट से उतार लिया गया है। जानकारी सामने आई है कि किसी भी यात्री को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। हालांकि, अभी इस बारे में इंडिगो ने अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव के लेकर विपक्ष की अहम बैठक, रात 8 बजे बुलाई वर्चुअल मीटिंग स्थगित
हाल ही में नागपुर में भी हुई थी आपात लैंडिंग
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट 6E812 को पक्षी के टकराने के कारण इमरजेंसी में वापस नागपुर एयरपोर्ट लौटाया गया था। उस विमान के नोज सेक्शन को नुकसान हुआ था और 272 यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई थी।
