हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO
Indigo Fire: चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E108 में अचानक लग गई। फ्लाइट में एक पावर बैंक विस्फोट हो गया। इससे विमान के कुछ हिस्सों में धुआं भर गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग (Image- Social Media)
Indigo Flight Fire News: हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E108 में अचानक लग गई। फ्लाइट में एक पावर बैंक विस्फोट हो गया। इससे विमान के कुछ हिस्सों में धुआं भर गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और केबिन क्रू ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
New : – Emergency evacuation in Chandigarh on an @IndiGo6E flight – Slides deployed – Someone says lithium fire someone says APU fire. – @DGCAIndia details awaited : @AviationSafety @FAANews pic.twitter.com/hRcEUJrKcm — Tarun Shukla (@shukla_tarun) May 5, 2026
खबरों के अनुसार, यह घटना इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 108 में हुई। चंडीगढ़ में लैंडिंग के बाद जब विमान पार्क किया गया, तभी एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में ब्लास्ट होने की सूचना मिली। हालात को समझते हुए क्रू मेंबर्स ने तत्काल आपात प्रक्रिया अपनाई और यात्रियों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल के मिड-डे मील में बच्चों को नहीं मिलेंगे अंडे? ISKCON को कमान मिलते ही भड़की TMC, मचा सियासी बवाल
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
जेब ढीली करने को हो जाइये तैयार, 25% तक महंगा हो सकता है फ्लाइट का टिकट; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सऊदी अरब में फांसी का ‘खौफनाक’ रिकॉर्ड, 6 महीने में 100 को दी गई सजा; ड्रग्स केस में हुई सबसे ज्यादा मौतें
सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला
इंडिगो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुंचाया गया है। एयरलाइन ने अपने बयान में यह भी बताया कि यात्रियों की सहायता और देखभाल के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर टीम तैनात की गई है। फिलहाल, घटना के वक्त विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विमान की तकनीकी जांच होगी
इंडिगो ने बताया कि विमान की आवश्यक तकनीकी जांच करवाई जाएगी और सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही फ्लाइट ऑपरेशन दोबारा शुरू किया जाएगा। वहीं, इस पूरे मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- बिहार में कुदरत का कहर; आधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि पावर बैंक में आग किस वजह से लगी, लेकिन घटना के बाद विमानन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। एयरलाइन और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।
