Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी

Bharat Tiwari Encounter Mahapanchayat: भोजपुर के बिलौटी गांव की महापंचायत में प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। भरत तिवारी एनकाउंटर पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी दी है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 24, 2026 | 04:49 PM

भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में बुलाई गई महापंचायत में प्रशांत किशोर शामिल हुए (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Prashant Kishor Bhojpur Mahapanchayat: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में पुलिस एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी गांव में महापंचायत बुलाई गई है। इसमें भारी संख्या में लोग जुट रहे हैं। महापंचायत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। भरत तिवारी के एनकाउंटर से आक्रोशित लोग सीएम सम्राट चौधरी से इस्तीफा मांग रहे हैं। लगातार भरत तिवारी अमर रहें के नारे लग रहे हैं।

महापंचायत को बगल के राज्यों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसमें बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और दिल्ली से भी लोगों के पहुंचने की सूचना है। महापंचायत में चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर भी शामिल हुए हैं।

प्रशासन पर  लगाए गंभीर आरोप

महापंचायत में शामिल होने आए प्रशांत किशोर भरत तिवारी के परिवार से भी मिले। परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर ने कहा कि हम उनकी मां, भाभी और बहन की ओर से मांग कर रहे हैं कि न्याय का मतलब है जिन लोगों ने हत्या को अंजाम दिया है उसके साथ-साथ उन लोगों की भी जांच हो जिनके कहे पर हत्या को अंजाम दिया गया है। जिन्होंने वो परिस्थिति बनाई।

सम्बंधित ख़बरें

जेब ढीली करने को हो जाइये तैयार, 25% तक महंगा हो सकता है फ्लाइट का टिकट; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Pappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश

सऊदी अरब में फांसी का ‘खौफनाक’ रिकॉर्ड, 6 महीने में 100 को दी गई सजा; ड्रग्स केस में हुई सबसे ज्यादा मौतें

जल्द ही यहां आइटम सॉन्ग पर नाचेंगे मंत्री! विधानसभा या फिल्म सेट? उधयनिधि का CM विजय पर तीखा प्रहार

#WATCH भोजपुर, बिहार: भरत तिवारी के परिवार से मिलने पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “हम उनकी मां भाभी और बहन की ओर से मांग कर रहे हैं कि न्याय का मतलब है जिन लोगों ने हत्या को अंजाम दिया है उसके साथ-साथ उन लोगों की भी जांच हो जिनके कहे पर हत्या को अंजाम दिया… pic.twitter.com/W9GHYZtFlH — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026

आगे उन्होंने कहा कि वो पागल नहीं था आपने व्यवस्था और अफसरों ने उसे उस मानसिक दशा में पहुंचा दिया था जहां उसे ये समझ नहीं आ रहा था कि कैसे इनसे डील करें। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि परिवार को अगर न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।

मंत्री ने किया बचाव

बिहार सरकार में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने, जो भी मांगें, जहां से भी आईं उसे देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड किया गया और अब DSP को भी हटा दिया गया।

#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने, जो भी मांगें, जहां से भी आईं उसे देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड किया गया और अब DSP को भी हटा दिया गया। मुझे ये… pic.twitter.com/wETIvy3ab9 — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026

उन्होंने बताया कि मुझे ये लगता है कि सभी को इस बात को समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री न्याय के साथ विकास के कामों में लगे हैं। दूसरी बात यह कि जब न्यायिक जांच की घोषणा हो गई तो सभी को इंतजार करना चाहिए कि रिपोर्ट क्या आएगी। एक बार जब रिपोर्ट आएगी तो दोषी पर कार्रवाई होगी। इसे लेकर माहौल बिगाड़ने और लोगों को उकसाने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- TMC पर कब्जे की जंग…बागियों ने जिसे बनाया अध्यक्ष, ममता ने उसे ही पार्टी से निकाला, चुनाव आयोग को भेजा लेटर

बैकफुट पर आई सरकार

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में प्रदेश की सम्राट चौधरी सरकार चौतरफा घिरती जा रही है। मानवाधिकार आयोग ने सरकार से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट में भी इसकी जांच के लिए याचिका दाखिल की गई है। वहीं, प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से पूरे मामले की न्यायिक जांच का ऐलान किया था। भरत तिवारी एनकाउंटर पर विपक्ष के साथ-साथ सरकार के सहयोगी भी भड़के हुए हैं।

Bhojpur mahapanchayat bharat tiwari encounter prashant kishor samrat choudhary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 04:48 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Police
  • Encounter
  • Latest News
  • Prashant Kishor
  • Samrat Choudhary

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.