भारत के शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन फिर टला, SpaceX ने इसलिए खींचे हाथ
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का स्पेस मिशन एक बार फिर टल गया है। स्पेसएक्स ने बताया कि जांच के दौरान रॉकेट में लीक का खुलासा हुआ है। इसे ठीक करने के बाद ही मिशन लॉन्च किया जाएगा।
- Written By: अक्षय साहू
शुभांशु शुक्ला (फोटो- सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का स्पेस मिशन एक बार फिर टल गया है। इस मिशन के तहत शुभांशु को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में भेजा जाना है। इस बात की जानकारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने दी। शुभांशु भारत की ओर से अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे।
स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मिशन कैंसिल होने की जानकारी दी। स्पेसएक्स ने लिखा कि, बुधवार को होने वाले फाल्कन 9 द्वारा Ax-4 का प्रक्षेपण टाल दिया गया है। तकनीकी टीम को रॉकेट के एक हिस्से में लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) लीक पता चला है, जिसकी वजह से लॉन्च को टाल दिया गया है। यह रिसाव रॉकेट की जांच के दौरान सामने आया। इसे ठीक करने को लेकर काम किया जा रहा है और इसे ठीक करने के बाद लॉन्च की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।
Standing down from tomorrow’s Falcon 9 launch of Ax-4 to the @Space_Station to allow additional time for SpaceX teams to repair the LOx leak identified during post static fire booster inspections. Once complete – and pending Range availability – we will share a new launch date pic.twitter.com/FwRc8k2Bc0 — SpaceX (@SpaceX) June 11, 2025
सम्बंधित ख़बरें
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
ISRO ने दी जानकारी
स्पेस मिशन टलने की खबर सामने आने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पोस्ट करके जानकारी साझा की। ISRO ने एक्स पर लिखा, ‘फाल्कन 9 लॉन्च व्हीकल की तैयारी के तहत लॉन्च पैड पर बूस्टर स्टेज का सात सेकंड का हॉट टेस्ट किया गया, जिसका उद्देश्य उसके प्रदर्शन को मान्य करना था। परीक्षण के दौरान प्रोपल्शन बे में LOX (लिक्विड ऑक्सीजन) लीक की जानकारी सामने आई।’
इसरो ने आगे कहा कि, ‘वोएक्सिओम और स्पेसएक्स की विशेषज्ञ टीमों ने संयुक्त रूप से इस मुद्दे पर चर्चा की और तय किया कि लीक को ठीक करने के बाद आवश्यक सत्यापन परीक्षण किए जाएंगे। इन परीक्षणों के सफल होने के बाद ही लॉन्च को अंतिम मंजूरी दी जाएगी। इसी कारण, 11 जून 2025 को निर्धारित एक्सिओम-04 मिशन, जिसमें पहला भारतीय गगनयात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होने वाला था, इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।’
ट्रंप का मस्क को झटका, नासा लीडरशिप से जेरेड इसाकमैन का नाम वापस
स्पेस स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय होंगे शुभांशु
शुभांशु Axiom-4 स्पेस मिशन के पायलट हैं और वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय बनने जा रहे हैं। राकेश शर्मा के बाद वे अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। इस मिशन में उनके साथ अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं। करीब 2 से 3 हफ्तों तक चलने वाले इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष स्टेशन पर कई वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे।
