-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Indian Astronauts Will Get Local Food In Space Isro Did This Great Work
स्पेस में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को मिलेगा देशी खाना, इसरो ने किया ये बड़ा काम
- Written By: अक्षय साहू
भारत पिछले कई साल से अपने महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन पर काम कर रहा है। भारत की योजना 2024 में गगनयान मिशन लॉन्च करने की थी, लेकिन कुछ कारणों से बाद में इस समय सीमा को 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

एक्सिओम मिशन 4 पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शुभांशु शुक्ला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपनी अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। शुभांशु इस महीने के अंत में प्रक्षेपित होने वाले एक्सिओम मिशन 4 के जरिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की अपनी यात्रा शुरू करेंगे।
इस दौरान उन्हें स्पेस स्टेशन में विभिन्न प्रकार के चावल, मूंग दाल के हलवे और आम के रस का स्वाद लेने को मिलेगा। शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 14 दिन बिताएंगे। उनके पास नासा की ओर से मिशन के लिए स्वीकृत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में से चुनने का विकल्प भी होगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए चावल के व्यंजन, मूंग दाल का हलवा और आम का रस सहित अन्य व्यंजन विकसित किए हैं। इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक डी.के. सिंह ने कहा, ‘शुक्ला जी को ‘घर का खाना’ मिलेगा और उनके पास नासा की ओर से स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में से चुनने का विकल्प भी होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
इसरो ने विकसित किया है खास खाना
उन्होंने कहा कि इसरो और डीआरडीओ ने गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाद्य पदार्थ विकसित किए हैं और नासा की मंजूरी से इन्हें शुक्ला को उपलब्ध कराया जा रहा है। एक्सिओम स्पेस ने पिछले महीने एक्सिओम मिशन 4 के चालक दल के सदस्यों का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वे आईएसएस के लिए उपलब्ध विभिन्न खाद्य विकल्पों का स्वाद लेते नजर आ रहे थे।
संबंधित मिशन में कमांडर के रूप में अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन, मिशन पायलट शुक्ला तथा मिशन विशेषज्ञ के रूप में पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री सावोज उज़्नान्स्की-विस्निएव्स्की और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कापू शामिल होंगे। एक्सिओम स्पेस ने घोषणा की है कि एक्सिओम मिशन 4 को नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से 29 मई को भारतीय समयानुसार रात 10:33 बजे प्रक्षिप्त किया जाएगा।
केदारनाथ में घोड़े-खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे के लिए लगाई रोक
गगनयान मिशन के लिए अहम कदम
एक्सिओम मिशन 4 को भारत के लिए अहम मिशन माना जा रहा है। क्योंकि भारत पिछले कई साल से अपने महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन पर काम कर रहा है। भारत की योजना 2024 में गगनयान मिशन लॉन्च करने की थी, लेकिन कुछ कारणों से बाद में इस समय सीमा को 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
Indian astronauts will get local food in space isro did this great work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














