-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Withdrawn Name To Musk Friend Jared Isaacman From Nasa Leadership
ट्रंप का मस्क को झटका, नासा लीडरशिप से जेरेड इसाकमैन का नाम वापस
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप ने दिसंबर 2024 में एलन मस्क के सहयोगी जेरेड इसाकमैन को नासा की लीडरशिप सौंपने की घोषणा की थी। लेकिन अब ट्रंप एक बार फिर अपने फैसले से पलट गए हैं।

ट्रंप ने जेरेड इसाकमैन का नाम वापस लिया
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वह नासा नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) का नेतृत्व करने के लिए एलन मस्क के सहयोगी जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहे हैं। ट्रंप ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी।
ट्रंप ने कहा कि वह इसाकमैन के पूर्व संबंधों की ‘गहन समीक्षा’ के बाद इस निर्णय पर पहुंचे हैं। हालांकि, ट्रंप ने अपनी बात को विस्तार से नहीं समझाया। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय व्हाइट हाउस ने भी इस संबंध में भेजे गए ईमेल का कोई उत्तर नहीं दिया।
जेरेड इसाकमैन का नाम वापस
ट्रंप ने शनिवार देर रात अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, पूर्व के संबंधों की गहन समीक्षा के बाद मैं नासा के प्रमुख के लिए जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहा हूं। उन्होंने कहा, मैं जल्द ही एक नए उम्मीदवार की घोषणा करूंगा जो मिशन से जुड़ा होगा और अंतरिक्ष में अमेरिका को आगे रखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
ट्रंप ने दिसंबर में घोषणा की थी कि उन्होंने इसाकमैन को अंतरिक्ष एजेंसी का अगला प्रशासक चुना है। इसाकमैन (42) मस्क के करीबी सहयोगी रहे हैं। सीनेट की वाणिज्य, विज्ञान और परिवहन समिति ने अप्रैल के अंत में इसाकमैन के नामांकन को मंजूरी दे दी थी और उनके नाम की पुष्टि के लिए सीनेट में शीघ्र मतदान होने की उम्मीद थी।
मस्क ने जताई नाराजगी
ट्रंप के फैसले के बाद एलन मस्क ने इसे लेकर निराशा जताई है। मस्क ने शनिवार को ट्रंप का फैसला बाहर आने के बाद एक्स पर पोस्ट करके इस पर दुख जताया। पोस्ट में लिखा कि इतना सक्षम और नेकदिल व्यक्ति मिलना दुर्लभ है।
स्टील पर ट्रंप के टैरिफ का जवाब देगा भारत, WTO को दी जानकारी
ट्रंप-मस्क के बीच तनातनी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बिजनेसमैन एलन मस्क के बीच पिछले कुछ समय सेयह तनातनी चल रही है। मस्क ने हालही में खुद को ट्रंप प्रशासन से अलग करने का फैसला करते हुए व्हाइट हाउस छोड़ दिया था। इसके साथ ही मस्क ने अपने बनाए सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) से इस्तीफा दे दिया। मस्क ने यह विभाग सरकार के बेकार खर्चों को कम करने के लिए बनाया था।
Donald trump withdrawn name to musk friend jared isaacman from nasa leadership
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













