Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई

Karnataka Congress: बेंगलुरु में 'संकल्प समावेश' कार्यक्रम के दौरान DK शिवकुमार के समर्थकों पर मल्लिकार्जुन खरगे भड़क गए। भाषण रोककर कार्यकर्ताओं की क्लास लगा दी।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 21, 2026 | 07:40 PM

मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mallikarjun Kharge Angry On Workers: बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ‘संकल्प समावेश’ कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं भड़क गए। खरगे के संबोधन के दौरान मंच के सामने कुछ कार्यकर्ता पहुंचकर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में ‘DK-DK’ के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं की हरकत देख मल्लिकार्जुन खरगे ने मंच से ही कार्यकर्ताओं की क्लास लगा दी।

मंच से लगाई क्लास

कर्नाटक के बेंगलुरु में ‘संकल्प समावेश’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में सीएम डीके शिवकुमार समेत कई सीनियर कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता बार-बार ‘DK-DK’ के नारे लगाने लगे। इस पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपना भाषण रोक दिया और कार्यकर्ताओं को साफ शब्दों में नसीहत दी कि यह कार्यक्रम व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि पार्टी का कार्यक्रम है।

कार्यक्रम व्यक्ति का नहीं पार्टी का: खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्या आपके यहां नारेबाजी से पूरे देश पर कोई असर पड़ेगा? यह किसी एक व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं है, यह पार्टी का कार्यक्रम है। तुम लोग बेकार हो। यहां किसी व्यक्ति की पूजा नहीं होती, हम यहां पार्टी के उस कार्यक्रम के लिए हैं जो हम सभी को एक साथ लाता है।

सम्बंधित ख़बरें

वेयरहाउस विवाद पर सियासत तेज, संजय नगाइच के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार; पटवारी के समर्थन में उतरी पार्टी

‘किराया समय पर नहीं देते…’, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नोटिस के बाद आया जीतू पटवारी का बयान; कही बड़ी बात

TMC के बुरे दिन शुरू, स्थानीय निकायों से हटने लगा तृणमूल का कब्जा; उत्तर 24 परगना में इस्तीफों की आंधी

महुआ मोइत्रा ने NCPI का उड़ाया मजाक तो काकोली घोष ने याद दिलाया अभया केस, बोलीं- बंगाल मांगता है न्याय

#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Congress President Mallikarjun Kharge loses his cool at party workers during the Sankalpa Samavesha programme after the workers raised “DK-DK” slogans “Will the entire country be affected if you shout here? This is not an individual’s programme, it… pic.twitter.com/jmO0rLMftK — ANI (@ANI) June 21, 2026

फुटेज देख होगी कार्रवाई

कार्यकर्ताओं की हरकत पर मल्लिकार्जुन खरगे ने वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान करके उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा, जो कोई भी यहां नारेबाजी कर रहा है, उसका फुटेज होगा। फुटेज देखने के बाद मैं अनुशासनात्मक कार्रवाई करूंगा।

ये भी पढ़ें- TMC के बुरे दिन शुरू, स्थानीय निकायों से हटने लगा तृणमूल का कब्जा; उत्तर 24 परगना में इस्तीफों की आंधी

‘कई नेता ने पार्टी को बहुत कुछ दिया’

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए थे। मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने लंबे सियासी अनुभव को याद करते हुए बताया कि मुझे 58 साल का राजनीतिक अनुभव है। यहां कई नेता आए हैं। भले ही पार्टी में उनका योगदान कम रहा हो, लेकिन पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।

Mallikarjun kharge gets angry congress workers slogan dk shivakumar bengaluru

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 07:40 PM

Topics:  

  • Bengaluru
  • Congress
  • DK Shivkumar
  • Karnataka
  • Latest News
  • Mallikarjun Kharge

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.