कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
Karnataka BJP Cross Voting: कर्नाटक MLC चुनाव में खेला होने के बाद BJP ने सख्ती दिखाई है। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की पहचान के लिए धर्मस्थल मंदिर में विधायक दल की बुलाई गई है।
- Written By: अमन मौर्या
कर्नाटक भाजपा (फोटो सोर्स- @BYVijayendra)
BJP Legislative Party Meeting Dharmasthala: कर्नाटक में हुए विधान परिषद चुनाव में भाजपा के साथ खेला होने के बाद अब पार्टी आलाकमान सख्त हो गई है। क्रॉस-वोटिंग करने वाले विधायकों की पहचान के लिए बीजेपी ने दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल स्थित श्री मंजुनाथ मंदिर में विधायक दल की बैठक बुलाई है। कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र का कहना है कि BJP कार्यकर्ता MLC चुनाव में विधायकों की क्रॉस-वोटिंग से नाराज हैं।
क्रॉस-वोटिंग से कार्यकर्ताओं में निराशा: BJP
पत्रकारों से बातचीत के दौरान MLC चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली BJP के कार्यकर्ताओं का MLC चुनाव में क्रॉस-वोटिंग से नाराज होना स्वाभाविक है। पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी निराशा है। इसलिए मैंने एक फैसला किया है।
Bengaluru, Karnataka: On cross-voting during the MLC polls, BJP State President B.Y. Vijayendra says, “It is quite natural for party workers, especially those of the BJP, led by Prime Minister Narendra Modi, BJP National President Nitin Nabin, and Home Minister Amit Shah, to feel… pic.twitter.com/VBd4ihjTMC — IANS (@ians_india) June 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
वेयरहाउस विवाद पर सियासत तेज, संजय नगाइच के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार; पटवारी के समर्थन में उतरी पार्टी
‘किराया समय पर नहीं देते…’, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नोटिस के बाद आया जीतू पटवारी का बयान; कही बड़ी बात
आगे उन्होंने कहा कि मैं हमारे विपक्ष के नेता आर. अशोक से बात करने जा रहा हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं और कैडर के संदेह और चिंताओं को दूर करने के लिए मैंने तय किया है कि हमें तुरंत धर्मस्थल में लेजिस्लेटिव पार्टी की बैठक बुलानी चाहिए।
कांग्रेस ने किया था खेला
बता दें, कर्नाटक में विधान परिषद के चुनाव में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा के साथ खेला कर दिया था। गुरूवार को कर्नाटक में सात विधान परिषद सीटों के लिए हुए मतदान में भाजपा नेताओं द्वारा क्रॉस वोटिंग करते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया गया था। सीएम डीके शिवकुमार ने रणनीति के तहत भाजपा को मात देते हुए कांग्रेस को पांच सीट जीताने में सफल रहे।
ये भी पढ़ें- तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
कांग्रेस के लिए यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि संख्या बल के हिसाब से पार्टी को महज चार सीट जीतने की ही उम्मीद थी, लेकिन पार्टी ने चुनाव से पहले पांचवी सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया और कांग्रेस के पांचवे प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। वहीं, विपक्षी दल बीजेपी को सिर्फ दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।
