IRCTC की वेबसाइट और ऐप में आई परेशानी, टिकट बुकिंग से लॉगिन तक यूजर्स परेशान, Downdetector पर बढ़ीं शिकायतें

IRCTC Server Down Today: IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुक करना मुश्किल हो रहा है। 10 नवंबर 2026 को कई यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर लॉगिन, टिकट सर्च करने और बुकिंग पूरी करने में परेशानी बताई है।
IRCTC website and app users face trouble with everything from logging in to booking tickets
IRCTC में फिर आई परेशानी।Source. Pixabay
Published on: 
Updated on: 

IRCTC App Not Working: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुक करना मुश्किल हो रहा है। बता दें कि 10 नवंबर 2026 को कई यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर लॉगिन, टिकट सर्च करने और बुकिंग पूरी करने में परेशानी की शिकायत की है। आउटेज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector पर भी IRCTC से जुड़ी शिकायतों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे देश में IRCTC की सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं। लेकिन अभी के लिए कंपनी ने इस तकनीकी परेशानी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

IRCTC की वेबसाइट और ऐप में क्या आ रही परेशानी?

IRCTC के जरिए रोजाना बड़ी संख्या में यात्री ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं। ऐसे में वेबसाइट या ऐप में तकनीकी दिक्कत आने से यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। जिसको देखते हुए यूजर्स की शिकायतों में अकाउंट लॉगिन नहीं होना, वेबसाइट लोड होने में देरी, ट्रेन की उपलब्धता देखने में परेशानी और टिकट बुकिंग पूरी नहीं होने जैसी समस्याएं शामिल हैं।

ऐसे में Downdetector के स्टेटस पेज पर उपलब्ध आंकड़ों बताते है कि सबसे ज्यादा 52% शिकायतें ऐप से जुड़ी हैं। वहीं 21% शिकायतें वेबसाइट और 18% ब्रेकडाउन से संबंधित हैं।

Downdetector पर क्यों बढ़ रही हैं शिकायतें?

Downdetector के बारे में बताए तो ये एक आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म है जहां यूजर्स वेबसाइट और ऐप में आ रही समस्याओं की रिपोर्ट कर सकते हैं। जब किसी सर्विस को लेकर सामान्य दिनों से ज्यादा शिकायतें आती हैं तो यह संभावित आउटेज का संकेत दिखाता है।

लेकिन यहां दर्ज शिकायतें यूजर्स के अनुभव पर आधारित होती हैं। इनसे अपने आप यह साबित नहीं होता कि कंपनी का पूरा सर्वर डाउन है। वहीं 10 नवंबर को शिकायतों में उछाल के बाद उपलब्ध स्टेटस अपडेट में व्यापक स्तर की समस्या नहीं दिखाई गई।

IRCTC website and app users face trouble with everything from logging in to booking tickets
Normal AC vs Inverter AC: कौन सा एसी खरीदने पर बचेगा बिजली का बिल? जानें दोनों में कितना है अंतर

क्या IRCTC ने दी कोई आधिकारिक जानकारी?

अभी के लिए IRCTC की ओर से तकनीकी खराबी की वजह, प्रभावित यात्रियों की संख्या या सेवाएं सामान्य होने के समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए समस्या को लेकर किसी निश्चित कारण का दावा करना जल्दबाजी होगी।

सोशल मीडिया पर लोगों कि शिकायत

कई लोगों ने ऐप में आ रही परेशानी को लेकर सोशल मीडिया पर भी बाते सामने रखी है। जिसमें सभी ने अपनी परेशानी पर रोशनी डाली है।

IRCTC website and app users face trouble with everything from logging in to booking tickets
₹85,000 का Temple डिवाइस दिमाग में खून का बहाव कैसे मापेगा? रिसर्च के नतीजों और डॉक्टरों के सवालों को समझें

टिकट बुक करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • अगर IRCTC ऐप या वेबसाइट पर टिकट बुक नहीं हो रहा है तो कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें।

  • पेमेंट करने के बाद टिकट कन्फर्म होने का मैसेज नहीं आया है तो तुरंत दोबारा भुगतान न करें।

  • पहले बुकिंग हिस्ट्री और ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक करें ताकि एक ही टिकट के लिए दो बार पैसे न कटें।