पहले मुसलमानों का कलमा पढ़ते थे, अब कृष्ण राम सीता को पढ़ेंगे, पाकिस्तान में हिंदू धर्म कैसे पढ़ाया जाता है?

Hinduism Taught Pakistani School: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू बच्चों को पहली बार स्कूलों में सनातन धर्म की किताबें पढ़ाई जा रही हैं। जानिए नए पाठ्यक्रम में क्या शामिल है और इसके पीछे की वजह।
Ram ji and Hanuman milan .jpg
पाकिस्तानी स्कूल के किताब में राम भगवान और हनुमान के मुलाकात की फोटो।सोर्स: गूगल इंटरनेट
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पाकिस्तान के उमरकोट और थारपारकर में नई धार्मिक किताबें लागू।

  • तीसरी से पांचवीं कक्षा तक 2.72 लाख हिंदू बच्चे पढ़ते हैं।

  • किताबों में रामायण, भगवद्गीता और हिंदू त्योहारों का उल्लेख।

How Hinduism Taught in Pakistani school: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जिले उमरकोट का सरकारी स्कूल। यह पाकिस्तान का इकलौता जिला है, जहां मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं। इस स्कूल में पढ़ने वाले तमाम बच्चे हिंदू हैं। 1947 में आजादी और भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद यह पहली बार है, जब हिंदू बच्चे स्कूल की किताबों में हिंदू धर्म के बारे में पढ़ रहे हैं। इससे पहले वे एथिक्स पढ़ते थे, जिसमें सभी धर्मों और मजहबों का जिक्र होता था।

सरकारी स्कूल के टीचर जगमाल BBC को बताते हैं कि हमें सारे मजहब पढ़ने पड़ते थे, तो वह मुश्किल होता था। सिंध सरकार ने जो नया नियम लागू किया है, उसमें केवल हिंदू धर्म, सनातन धर्म को ही पढ़ने और जानने की छूट दी है।

सरकारी डेटा के अनुसार, सिंध के सरकारी स्कूलों में तीसरी से पांचवीं क्लास तक 2 लाख 72 हजार से ज्यादा हिंदू बच्चे भी पढ़ते हैं। सिंध सरकार ने दो जिले थारपारकर और उमरकोट के हिंदू स्टूडेंट्स के लिए यह टेक्स्ट इंट्रोड्यूस किया है, क्योंकि यहां हिंदू छात्र और छात्राओं की संख्या सबसे ज्यादा है।

A teacher in a Pakistani school teaching about Hinduism.jpg
बच्चों को हिंदू धर्म के बारे में बताते टीचर।सोर्स: गूगल इंटरनेट

अगले साल से पूरे सूबे में पढ़ाई जाएंगी हिंदू किताबें

सिंध के शिक्षा मंत्री सरदार अली शाह ने BBC को बताया कि अगले साल ये किताबें पूरे सूबे के सरकारी स्कूलों में हिंदू छात्र और छात्राओं को पढ़ाई जाएंगी। जबकि मुस्लिम स्टूडेंट्स पहले की तरह इस्लाम की किताबें पढ़ेंगे। BBC की संवाददाता शुमाइला खान के मुताबिक, इस किताब में रामायण, भगवद्गीता, हिंदू धर्म के भगवानों और हिंदू धर्म के त्योहारों के बारे में जिक्र है। 

इनमें रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे त्योहार शामिल हैं। इससे इन हिंदू बच्चों को अपने धर्म के बारे में जानकारी मिल रही है। थारपारकर और उमरकोट के अमीर हिंदू परिवारों ने बड़े पैमाने पर गरीब हिंदुओं और स्कूलों में ये किताबें बंटवाईं। 

यह मेरे लिए खुशी की बात- पाकिस्तानी हिंदू व्यक्ति 

BBC से बातचीत में सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम निहलानी बताते हैं कि हमने अब तक 50 स्कूलों में ये किताबें पहुंचाई हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि आज सनातन धर्म की किताबें हमारे हिंदू बच्चों के हाथों में आई हैं। हिंदू बच्चों को अपने धर्म के बारे में पता होगा। गायत्री मंत्र के बारे में पता होगा।

पाकिस्तान में हिंदू बच्चों को धार्मिक पढ़ाई के लिए विद्यालय या फिर मजहबी दरगाहें मौजूद नहीं हैं। ये बच्चे धर्म की शिक्षा अपने घरों में अपनों बड़ों से या फिर मंदिरों में पंडित या गुरु से लेते हैं।

Hanuman ji in pakistani book
पाकिस्तानी स्कूलों के किताब में हनुमान जी की फोटो।सोर्स: गूगल इंटरेनट

हिंदू महिला बोली- ये हमारे लिए भक्ति

हिंदू महिला सोराठ कांजी BBC से कहती हैं कि ये किताबें बच्चों के लिए हैं, लेकिन हमारे लिए ये भक्ति हैं। पहले हम मुसलमानों की किताबें पढ़ते थे, जिसमें कलमा होता था। तब मुसलमान कहते थे कि ये हमारी किताब है। हम चाहते थे कि हमारी भी किताब आए, जिसमें कृष्ण, राम और सीता मां का जिक्र हो। स्कूलों में ये किताबें अब आई हैं। पहले हमें इनकी समझ नहीं आती थी, लेकिन अब बच्चे खुद समझकर हमें समझाते हैं।

एक और स्थानीय हिंदू व्यक्ति धनराज मल्ही बताते हैं कि छठी से लेकर आठवीं तक हमें अरबी भी पढ़ाई गई। हम गैर-मुस्लिमों ने अरबी भी पढ़ी। अब तो सनातन धर्म के हिसाब से सिलेबस आया है। यह दिल को बहुत अच्छा लगा।

पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ हो रहा भेदभाव और जुल्म

पाकिस्तान में हिंदुओं के मसले केवल स्कूलों के सिलेबस तक सीमित नहीं हैं। अक्टूबर में पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने हिंदुओं के जबरन धर्म परिवर्तन, जबरन शादी, हेट स्पीच और छुआछूत को हाइलाइट किया। 

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाया गया, लेकिन अभी तक नेशनल कमीशन नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान सरकार यह कैसे सुनिश्चित करेगी कि स्कूलों में हिंदू बच्चों के साथ भेदभाव नहीं होगा?

Ram ji and Hanuman milan .jpg
बांग्लादेश में 27 और 28 नवंबर को फुल लॉकडाउन का ऐलान, हिंसा के बीच शेख हसीना की पार्टी की ये हैं 8 मांगें