-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Indian Opposition Leader Demands Special Session Of Parliament Talk On Ceasefire
सीजफायर पर भारत की सियासत भी खूब गरमाई, विपक्ष ने विशेष सत्र की मांग करते हुए कहा- जनता को भरोसे में लेने का समय
- Written By: सौरभ शर्मा
सीजफायर पर विपक्षी नेताओं ने सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है, ताकि भारतीय सेना की बहादुरी व वीर सैनिकों के शौर्य पर चर्चा हो सके।

विपक्ष ने मांगा विशेष सत्र (फोटो - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव सीजफायर के बाद से लगातार नये मोड ले रहा है। वहीं इस पर देश के भीतर राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका की पहल पर हुए इस सीजफायर पर सभी विपक्षी नेताओं ने अपनी-अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है और प्रधानमंत्री से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। विपक्ष का कहना है कि सरकार पहलगाम की आतंकी घटना से लेकर युद्धविराम तक की पूरी जानकारी देश के सामने लाई जाए, ताकि पूरे देश की ओर से एकजुट होकर सेना के पराक्रम को सलामी दी जा सके और आतंकवाद के खिलाफ सशक्त संदेश दिया जाए।
सीजफायर की घोषणा के बाद विपक्ष के तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया और बयानों के जरिए सरकार से पारदर्शिता की मांग की है। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा है कि यह वक्त सैनिकों के शौर्य को सम्मान देने और जनता को भरोसे में लेने का है।
विपक्ष के सभी नेताओं ने रखीं अपनी मांगें, बोले- देश को भरोसे में ले सरकार
विपक्ष के सभी नेताओं ने अपनी मांगें रखीं है उनका कहना है कि सरकार देश को भी भरोसे में ले। इस समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर आरजेडी नेता ने प्रधानमंत्री से संसद का विशेष सत्र बुलाने की अपील करते हुए कहा कि इस सत्र में पहलगाम हमले और सीजफायर जैसे अहम विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। उनका मानना है कि देश को संसद के माध्यम से एक सुर में जवाब देना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
प्रधानमंत्री जी से आग्रह है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर पहलगाम की आतंकी घटना से लेकर सीजफायर तक तिथिवार और बिंदुवार जानकारी देते हुए देश को भरोसे में लें ताकि समस्त भारतवासी संसद के माध्यम से एक स्वर एक ध्वनि में भारतीय सेना के शौर्य, वीरता और पराक्रम को धन्यवाद देते हुए विभिन्न… — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 10, 2025
अन्य नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया, सेना को बताया गौरव
विपक्ष के अन्य नेताओं ने भी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि वह हर परिस्थिति में एकजुट रहकर मुकाबला करने में सक्षम है। एक नेता ने कहा कि बंदूकें भले ही शांत हुई हों, लेकिन भारत की आवाज़ आज भी बुलंद है।
Indian opposition leader demands special session of parliament talk on ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














