Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कराची एयरस्पेस के सामने… भारतीय वायुसेना का NOTAM जारी, पाकिस्तान में मची खलबली

IAF Exercise: भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के कराची एयरस्पेस के बिलकुल सामने बड़ा सैन्य अभ्यास करने वाली है। इसके लिए NOTAM जारी कर दिया गया है। यह अभ्यास 2 और 3 सितंबर को आयोजित होगा।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 02, 2025 | 08:41 AM

भारतीय वायुसेना का सैन्य अभ्यास, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Air Force Exercise:  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को झुकाने के बाद भी भारतीय वायुसेना ने अपनी गति धीमी नहीं की है। वायुसेना लगातार युद्धाभ्यास कर रही है ताकि उसकी तैयारियां हर समय पूरी रहें। ताजा जानकारी के मुताबिक अब भारतीय वायुसेना कराची के एयरस्पेस के ठीक सामने बड़ा अभ्यास करने जा रही है। इस दौरान कई लड़ाकू विमान इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे।

स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना 2 सितंबर को सुबह 11 बजे से लेकर 3 सितंबर दोपहर 2 बजे तक युद्धाभ्यास करने जा रही है। यह अभ्यास गुजरात और राजस्थान से लगे क्षेत्रों में किया जाएगा, जो कराची के एयरस्पेस के बिल्कुल सामने होगा। वायुसेना का कहना है कि यह एक नियमित अभ्यास है और इसके लिए NOTAM भी जारी कर दिया गया है।

India issues a notification for an Air Force exercise in the Arabian Sea, located about 200 nautical miles from Karachi, Pakistan – the danger zone also approaches as close as 70 nautical miles to Pakistan controlled airspace in the region Dates: 02-03 September 2025 pic.twitter.com/i1y7jsGGCx — Damien Symon (@detresfa_) September 1, 2025

पाक के 5 विमान मार गिराए

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने हाल ही में जानकारी दी कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वायुसेना ने पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट्स और एक बड़े एयरक्राफ्ट को मार गिराया। इनमें से एक विमान को लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से निशाना बनाया गया, जो सतह से हवा में मार करने की अब तक की सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड है और भारतीय वायुसेना की ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

चुनिंदा सैन्य ठिकानों को निशाना

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने बड़ी सतर्कता के साथ पाकिस्तान के चुनिंदा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस दौरान 50 से कम हथियार इस्तेमाल किए गए, जिसके बाद 10 मई की दोपहर तक इस्लामाबाद को युद्ध विराम की गुज़ारिश करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें:- योगी कैबिनेट की बैठक आज, संभल की रिपोर्ट पेश होगी, नई नीतियों पर मुहर की तैयारी

भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास

वहीं, एक अलग घटनाक्रम के तहत भारतीय सेना, अमेरिकी सेना के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी कर रही है। इस अभ्यास में तोपखाने, विमानन और इलेक्ट्रॉनिक युद्धक उपकरणों की संयुक्त तैनाती और समन्वय शामिल रहेगा। ‘युद्ध अभ्यास’ नामक यह द्विपक्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 सितंबर से 14 सितंबर तक अलास्का में 14 दिनों की अवधि में आयोजित किया जा रहा है।

भारतीय सेना की एक टुकड़ी पहले ही भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2025 के 21वें संस्करण में भाग लेने के लिए अलास्का स्थित फोर्ट वेनराइट पहुंच चुकी है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

Indian air force exercise near karachi notam september 2 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 08:41 AM

Topics:  

  • Indian Air Force
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

NATO से बाहर होगा अमेरिका! सांसद बोले- ‘अब और पैसा बर्बाद नहीं’, US कांग्रेस में पेश हुआ बिल

2

दक्षिण कोरिया में बड़ा हादसा, लाइब्रेरी साइट पर स्टील फ्रेम ढहा, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

3

हिंदू वोट बैंक किसके साथ? बांग्लादेश चुनाव में तीनों गुटों की दांव-पेंच शुरू, उठीं बड़ी सियासी हलचल

4

‘यहां मेरा कोई नहीं…’, US में भारतीय लड़की को कार ने मारी टक्कर, बेटी के लिए अकेले लड़ रहे पिता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.