Weather Alert: दिल्ली, UP और बिहार समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटे भारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update: मौसम विभाग ने 1 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।
- Written By: अमन उपाध्याय
आज का मौसम, AI Photo
Today Weather Update 1 August: भारत के उत्तर से लेकर पूर्वी हिस्सों तक आज मानसून का ‘रौद्र रूप’ देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 अगस्त को देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और भीषण आंधी का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 9 घंटों के दौरान इन राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा और 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं कहर बरपा सकती हैं।
इन राज्यों में मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में जोरदार बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बन रहे Cyclonic Circulation और राजस्थान के पास निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में जुलाई महीने में मानसून मेहरबान: सामान्य से 21% अधिक बारिश दर्ज, आंकड़ा 374 मिमी के पार!
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 96 घंटे भारी! पुणे-नासिक क्षेत्र में अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
संभाजीनगर में मूसलाधार बारिश का कहर, 33 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा
विदर्भ में बारिश की जोरदार वापसी: अमरावती, अकोला और वर्धा में अगले 24 घंटे अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में आज देर शाम तक तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक रह सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम?
आज यूपी के कई जिलों जैसे गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, लखनऊ और गोरखपुर में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी हुआ है। लखनऊ का तापमान 28°C से 33°C के बीच रहेगा
बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और चंपारण जैसे जिलों में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने यहां आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। झारखंड के रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग में भी मूसलाधार बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
पहाड़ों पर भूस्खलन की चेतावनी
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर में भी 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों के नुकसान के प्रति सचेत किया है और मछुआरों को समुद्र या नदियों के किनारे न जाने की सख्त सलाह दी है।
यह भी पढ़ें:- Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 96 घंटे भारी! पुणे-नासिक क्षेत्र में अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है, क्योंकि अचानक होने वाली मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है।
