Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर में मूसलाधार बारिश का कहर, 33 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा

Sambhajinagar Heavy Rain: संभाजीनगर में 18 घंटे की मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा है। 33 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, नदियां उफान पर और कई गांवों का संपर्क टूटा। जायकवाड़ी बांध में बढ़ा जलस्तर।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 31, 2026 | 09:56 PM

संभाजीनगर के मौसम की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Sambhajinagar Heavy Rain Flood Alert 33 Mandal: लगातार हो रही बारिश ने छत्रपति संभाजीनगर शहर और जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक करीब 18 घंटे तक हुई मूसलाधार वर्षा से जिले के 33 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई। कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर आ गए, पुलों के ऊपर से पानी बहने लगा और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

जिला प्रशासन के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 60.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस मानसून में एक जून से अब तक जिले में 342.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य मौसमी वर्षा का लगभग 58.9 प्रतिशत है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 581.7 मिलीमीटर मानी जाती है।

33 मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज

सिल्लोड, सोयगाव, कन्नड़, पैठण, फुलंब्री और छत्रपति संभाजीनगर तहसील में सबसे अधिक बारिश हुई। सोयगांव और जरंडी में 141।8 मिलीमीटर, भराड़ी, आमठाणा, बोरगांव और अंभई में 137.3 मिलीमीटर, गोलेगाव और पालोद में 126.3 मिलीमीटर, शिवना में 103 मिलीमीटर, चिकलठाणा में 90.5 मिलीमीटर तथा पैठण में 77 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

टाउन हॉल में पुरावस्तु संग्रहालय के अस्थायी स्थानांतरण पर मंथन, महापौर की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

DPC बैठक से सीधे घर पहुंचे और पड़ा ACB का छापा, 45 लाख रुपये की रिश्वत लेते वन अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने निर्मल पार्क में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ठाणे में 19 साल बाद भी नहीं मिला SRA का घर, भड़के विधायक संजय केलकर ने दिए अक्षम बिल्डर को हटाने के निर्देश

तीन गांवों का संपर्क बाधित

सिल्लोड तहसील के केलगांव, आथरवाड़ी और केन्हाला गांवों को जोड़ने वाले पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण इन गांवों का संपर्क अस्थायी रूप से टूट गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इन मार्गों पर आवाजाही रोक दी है। राजस्व, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं।

जायकवाड़ी बांध में बढ़ा जलभंडार

लगातार वर्षा का असर जायकवाड़ी बांध पर भी दिखाई दे रहा है। बांध का जलभराव बढ़कर 74.50 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे सिंचाई और पेयजल व्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: टाउन हॉल में पुरावस्तु संग्रहालय के अस्थायी स्थानांतरण पर मंथन, महापौर की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

चार दिन और बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 4 अगस्त तक छत्रपति संभाजीनगर जिले में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई है। प्रशासन ने नागरिकों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, पुलों पर पानी होने की स्थिति में जोखिम न उठाने तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Chhatrapati sambhajinagar heavy rain flood alert 33 mandal affected

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 09:56 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Weather Update
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.