19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Heavy Rainfall India: 19 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- Written By: वंदना शर्मा
तेज बारिश मे भीगता लड़का (सोर्स सोशल मीडिया)
India Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को 19 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
बिजली गिरने और खराब मौसम की भी संभावना
मौसम विभाग ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। कई स्थानों पर बिजली गिरने और खराब मौसम की भी संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, केरल और अन्य राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने क्या निर्देश दिए
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों पर खड़े न रहने और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। जिससे प्रभावित क्षेत्रों में शोक का माहौल है। प्रशासन को भी संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Storm: खैबर पख्तूनख्वा में बारिश और तूफान ने मचाई भारी तबाही, 7 की मौत, प्रशासन फेल
महाराष्ट्र में क्यों नहीं हो रही बारिश? ये हैं 5 बड़े कारण, जानिए कब सक्रिय होगा मानसून
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
राज्य सरकार ने दिए जांच के निर्देश
रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। जिस के कारण वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने बंगाल के कई जिलों के लिए अगले चार दिन रेड अलर्ट जारी कर दिया है। दार्जिलिंग,जलपाईगुड़ी आदि जिलों में 200 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना बतायी जा रही है। जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।
