IAF Recruitment 2026: एयरमैन ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट और अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन

Indian Air Force Jobs : भारतीय वायु सेना ने एयरमैन ग्रुप 'Y' (मेडिकल असिस्टेंट) और अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
IAF has started online applications for Airman Group 'Y' Medical Assistant and Agniveer Vayu Intake 02/2027, with the last date to apply being July 26, 2026.
भारतीय वायु सेना (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Indian Air Force Vacancy : भारतीय वायु सेना (IAF) में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वायु सेना ने एयरमैन ग्रुप 'Y' (मेडिकल असिस्टेंट) इंटेक 02/2027 और अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दोनों भर्तियों के लिए आवेदन 6 जुलाई 2026 सुबह 11 बजे से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।

एयरमैन ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट भर्ती नियमित सेवा के लिए है, जबकि अग्निवीर वायु भर्ती अग्निपथ योजना के तहत चार वर्ष की सेवा के लिए होगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु भर्ती शुरू

एयरमैन ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट भर्ती के लिए केवल पुरुष भारतीय नागरिक और नेपाल के गोरखा नागरिक आवेदन कर सकते हैं। 10+2 में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

फार्मेसी से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए भी अलग पात्रता निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, 1.6 किलोमीटर दौड़, पुश-अप, सिट-अप, स्क्वैट्स, एडैप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे।

प्रशिक्षण के दौरान 14,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा, जबकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शुरुआती वेतन 26,900 रुपये प्रतिमाह होगा। इसके साथ चिकित्सा सुविधा, राशन, आवास, बीमा और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। प्रारंभिक सेवा अवधि 20 वर्ष की होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

अभ्यर्थी 26 जुलाई तक करें आवेदन

अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विज्ञान और अन्य दोनों वर्गों के 12वीं पास अभ्यर्थी निर्धारित अंकों के साथ पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, एडैप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।

पहले वर्ष 30 हजार रुपये और चौथे वर्ष तक 40 हजार रुपये मासिक पैकेज मिलेगा। चार वर्ष की सेवा पूरी होने पर लगभग 10.04 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। इसके अलावा 48 लाख रुपये का जीवन बीमा, यात्रा भत्ता, राशन, ड्रेस और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन शुल्क 550 रुपये के साथ जीएसटी होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा। वायु सेना ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें। यह भर्ती भारतीय वायु सेना में नौकरी का बेहतरीन अवसर।

Navbharat Live
navbharatlive.com