Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत-पाक तनाव के बीच केंद्र का बड़ा अलर्ट, गृह सचिव ने सीमावर्ती राज्यों की मीटिंग बुलाई; सख्त निर्देश हुए जारी

गृह मंत्रालय की तरफ से देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पाक सीमा से सटे सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक हुई। सभी को अलर्ट रहने और अगर सीमा पार से कोई गोलीबारी या हमला होता है तो उससे निपटने के लिए तैयार रहें।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 11, 2025 | 02:21 AM

गृह सचिव गोविंद मोहन (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार रात गृह सचिव ने पाकिस्तान से सटे राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ आपात बैठक की और सीमा सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हालात को देखते हुए सभी राज्य अलर्ट पर रहें। पाकिस्तान द्वारा सीमा पर संघर्ष विराम तोड़ने और जम्मू-कश्मीर में हुई गोलीबारी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय ने सिविल डिफेंस और अन्य सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह से सक्रिय रखने को कहा है। यह बैठक ऐसे वक्त हुई जब भारत ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए सेना को सख्ती से जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

इस बैठक में गृह सचिव ने राज्य सरकारों को चेताया कि सीमा पार से किसी भी तरह की गतिविधि या हमले की स्थिति में वे पूरी तरह तैयार रहें। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा गया और आपात हालात से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने पर बल दिया गया।

गृह मंत्रालय की तैयारी पूरी
बैठक में गृह मंत्रालय ने यह संकेत दिया कि हालात बिगड़ने की स्थिति में सीमावर्ती राज्यों को तुरंत कार्रवाई करनी होगी। सिविल डिफेंस से जुड़े सभी महकमों को अलर्ट मोड में डाल दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

CAPF के 450 चयनित अफसरों की चिंता बढ़ी, 8 महीने बाद भी नहीं मिली वर्दी, गृह मंत्रालय के आदेश का इंतजार

भारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा

सूखने लगा पाकिस्तान का गला, भारत के ‘रावी’ अटैक से मचा हड़कंप, बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा आतंकिस्तान

मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?

पाकिस्तान ने तोड़ा वादा, भारत ने कड़ा रुख दिखाया
भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी रोकने की सहमति बनी थी, लेकिन पाकिस्तान की ओर से फिर से समझौते का उल्लंघन हुआ। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हुई गोलीबारी के बाद भारत ने न सिर्फ कड़ा विरोध जताया बल्कि राज्यों को भी सतर्क कर दिया। बता दें यह मीटिंग भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने शनिवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक की।

PAK के समर्थन में खुलकर उतरा चीन, चीनी विदेश मंत्री ने फोन पर की पाकिस्तान पैरवी; भारत ने साफ किया अब चुप नहीं बैठेंगे

इस बैठक का उद्देश्य सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था। सूत्रों के मुताबिक गृह सचिव ने सभी मुख्य सचिवों को अलर्ट रहने और अपने-अपने राज्यों में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सीमा पार से कोई गोलीबारी या हमला होता है तो उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

India pak border tension update union home secy meating with chief secys of states

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2025 | 02:21 AM

Topics:  

  • Home Ministry
  • India
  • Indo-Pak Border
  • New Delhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.