स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
Modi Meloni Viral Selfie: PM मोदी के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी संग सेल्फी हुई वायरल। दौरे पर दोनों देशों के बीच व्यापार को 20 बिलियन यूरो करने का रखा गया बड़ा लक्ष्य।
- Written By: अमन मौर्या
PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के व्यापक यूरोपीय दौरे के आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर मंगलवार शाम इटली की राजधानी रोम पहुंच चुके हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के विशेष निमंत्रण पर हो रहा यह दौरा पीएम मोदी का पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा है। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट कर लिखा, रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साल 2023 के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह आठवीं मुलाकात है।
इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान दोनों देश रक्षा, तकनीक, क्लीन एनर्जी, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अहम क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग बढ़ाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दोनों देशों ने साल 2029 तक आपसी व्यापार को बढ़ाकर 20 बिलियन यूरो करने का एक बेहद महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसके अलावा पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से भी मुलाकात करेंगे।