- Hindi News »
- India »
- India China Decide To Resume Direct Flights Kailash Mansarovar Yatra
5 साल बाद फिर कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत, भारत-चीन के बीच हुआ बड़ा समझौता
विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि जैसा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अक्टूबर में कज़ान में हुई बैठक में सहमति बनी थी, अब दोनों पक्षों ने इस पर फैसला कर लिया है।
- Written By: मनोज आर्या

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: भारत और चीन ने सोमवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने का फैसला किया है। दोनों पक्षों के बीच संबंधों को स्थिर और बहाल करने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमती जताई गई है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष सुन वेइदोंग के साथ वार्ता के बाद दी। इसने कहा कि दोनों पक्ष दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं पुनः शुरू करने पर भी सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए।
विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अक्टूबर में कज़ान में हुई बैठक में सहमति बनी थी, दोनों पक्षों ने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की व्यापक समीक्षा की और संबंधों को स्थिर और बहाल करने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।
कब से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा?
मंत्रालय ने आगे कहा कि इस संदर्भ में दोनों पक्षों ने 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने सीमापार नदियों से संबंधित आंकड़ों और अन्य सहयोग का प्रावधान पुनः शुरू करने को लेकर चर्चा के लिए भारत-चीन विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र की बैठक शीघ्र बुलाने पर भी सहमति व्यक्त की। इसने कहा कि दोनों पक्ष मीडिया और ‘थिंक टैंक’ के बीच संपर्क सहित लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने तथा सुविधाजनक बनाने के लिए उचित कदम उठाने पर सहमत हुए।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप के एक बयान से औंधे मुंह गिरा क्रूड ऑयल, आम जनता में जागी राहत की उम्मीद, भारत में खत्म होगी किल्लत!
आज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
Explainer: इन 3 वजहों से आसमान से बरस रही है आग, समझिए आखिर कब और कैसे मिलेगी इस जानलेवा गर्मी से राहत

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि वे दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर शुरू करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए। दोनों पक्षों के संबंधित तकनीकी अधिकारी जल्द ही इस उद्देश्य के लिए एक अद्यतन रूपरेखा पर बातचीत करेंगे।
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
साल 2020 से बंद थी यात्रा
बता दें कि ये यात्रा साल 2020 से बंद पड़ी थी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच बैठक में इसे फिर से शुरू करने का फैसला किया गया। विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि दोनों पक्षों ने 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया, संबंधित तंत्र मौजूदा समझौतों के अनुसार ऐसा करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेगा। उन्होंने जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों के प्रावधान को फिर से शुरू करने और सीमा पार नदियों से संबंधित अन्य सहयोग पर चर्चा करने के लिए भारत-चीन विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र की जल्द ही बैठक आयोजित करने पर भी सहमति जताई।
India china decide to resume direct flights kailash mansarovar yatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम
May 25, 2026 | 02:20 PMफ्लेमिंगो को बचाने के लिए वन विभाग सख्त, NRI वेटलैंड में ड्रोन उड़ाने पर होगी कानूनी कार्रवाई
May 25, 2026 | 02:20 PMधुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
May 25, 2026 | 02:19 PMजयपुर में ट्विशा जैसा केस, XEN पति के टॉर्चर के परेशान पत्नी ने लगाई फांसी, प्रताड़ना का वीडियो आया सामने
May 25, 2026 | 02:18 PMस्केटिंग करते हुए खाना सर्व करना पड़ा भारी, वेटर का वीडियो देखकर नहीं रुक रही लोगों की हंसी
May 25, 2026 | 02:18 PMBakrid : बकरीद 2026 की आ गई सही तारीख़? जानिए भारत और सऊदी अरब में किस दिन मनाई जाए
May 25, 2026 | 02:16 PMNautapa 2026: आज से शुरू हुए साल के 9 सबसे गर्म दिन, 4 राशियों की बढ़ सकती है परेशानी और इनकी चमकेगी किस्मत
May 25, 2026 | 02:16 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM














