- Hindi News »
- India »
- India Can Achieve Self Sufficiency In Energy Sector By 2047 Read The Report
2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल कर सकता है भारत, पढ़े रिपोर्ट
- Written By: वैष्णवी वंजारी

वाशिंगटन: अमेरिकी ऊर्जा मंत्रालय की ‘लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी’ के एक अध्ययन में कहा गया है कि भारत 2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल कर सकता है। भारत 2047 में देश की स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। ‘पाथवेज टू आत्मनिर्भर भारत’ (आत्मनिर्भर भारत की राह) शीर्षक वाले अध्ययन के अनुसार, भारत के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को आने वाले दशकों में तीन हजार अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी।
अध्ययन में कहा गया है कि उसे यकीन है कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने से भारत को महत्वपूर्ण आर्थिक, पर्यावरणीय एवं ऊर्जा लाभ हासिल होंगे, जिससे 2047 तक 2500 अरब डॉलर की उपभोक्ता बचत होगी, जीवाश्म ईंधन आयात व्यय 90 प्रतिशत तक या 240 अरब डॉलर प्रति वर्ष कम होगा, वैश्विक स्तर पर भारत की औद्योगिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और वह निर्धारित समय से पहले शुद्ध शून्य का लक्ष्य हासिल कर लेगा।
ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बर्कले लैब स्टाफ के वैज्ञानिक एवं सह-लेखक अमोल फड़के ने कहा, ‘‘ भारत के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को आने वाले दशकों में तीन खरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी और हमारे अध्ययन से पता चलता है कि नई ऊर्जा संपत्तियों (जो लागत प्रभावी एवं स्वच्छ हैं) को प्राथमिकता देना दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं। ”
सम्बंधित ख़बरें
भारत से 1.8 लाख टन डीजल खरीदेगा बांग्लादेश, यूनुस सरकार ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी सौदे को दी मंजूरी
भारत-कोरिया जहाज निर्माण साझेदारी: ऊर्जा शिपिंग मांग को पूरा करने के लिए निर्माण साझेदारी की तलाश
गीजर खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!
तेजी से मजबूत हो रहा है भारत का एनर्जी सेक्टर, हरदीप पुरी ने दी खुशखबरी
अध्ययन के अनुसार, ‘‘ भारत के ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की राह में 2030 तक 500 गीगावॉट से अधिक गैर-जीवाश्म बिजली उत्पादन क्षमता स्थापित करने वाला बिजली क्षेत्र, सरकार द्वारा पहले ही घोषित लक्ष्य शामिल होंगे, जिससे वह 2040 तक 80 प्रतिशत और 2047 तक 90 प्रतिशत स्वच्छ ग्रिड हासिल करेगा।”
अध्ययन के अनुसार, 2035 तक जिन नए वाहनों की बिक्री की जाएगी, उनके करीब 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होने की संभावना है और भारी औद्योगिक उत्पादन मुख्य रूप से हरित हाइड्रोजन और विद्युतीकरण में स्थानांतरित हो सकता है। फड़के ने कहा, ‘‘ भारत स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल का विस्तार करने के लिए मौजूदा नीतिगत ढांचे का लाभ उठा सकता है।” (एजेंसी)
India can achieve self sufficiency in energy sector by 2047 read the report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WI vs ZIM मैच से खुलेगी टीम इंडिया की किस्मत, इस टीम की जीत से आसान हो जाएगी सेमीफाइनल की राह
Feb 23, 2026 | 06:15 PMअधूरे कामों से सरपंचों में आक्रोश, 12 गांवों में योजना शुरू नहीं, आमसभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा
Feb 23, 2026 | 06:15 PMअब मुंबई में चलेगी वॉटर मेट्रो! 40 मिनट में पहुंचेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट, जानें क्या है सरकार का मेगा प्लान
Feb 23, 2026 | 06:11 PMक्या आज भी जिंदा है अश्वत्थामा? महाभारत का रहस्य जो आज भी लोगों को करता है हैरान
Feb 23, 2026 | 06:10 PMअजित पवार को याद कर रो पड़े दिग्गज! शिंदे को याद आए अपने बच्चे; उद्धव ठाकरे भी हुए एमोशनल, देखें VIDEO
Feb 23, 2026 | 06:04 PMT20 World Cup: अगले मैच में संजू सैमसन को मिल सकता है मौका, इन तीन फ्लॉप बल्लेबाजों में एक होगा बाहर
Feb 23, 2026 | 06:02 PMGondia News: लक्ष्य पूरा होने से धान खरीदी केंद्र बंद, 1.32 लाख किसानों ने कराया पंजीकरण
Feb 23, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














