- Hindi News »
- Technology »
- Keep These Things In Mind Before Buying A Geyser Otherwise You May Suffer Huge Losses
गीजर खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!
Geyser Buying Tips: सर्द हवाएं आ गई है और अब हर घर में गीजर की जरूरत महसूस होने लगी है। कई लोग इस मौसम में नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं, ऐसे में कुछ बातों के बारें में आपको पता होना चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह

Geyser में क्या चीजें देखना होगा। (सौ. Pixabay)
Geyser Buying Checklist: दिवाली के बाद से ही सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है और अब हर घर में गीजर की जरूरत महसूस होने लगी है। कई लोग इस मौसम में नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं, जबकि कुछ अपने पुराने गीजर को ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत गीजर चुनना या उसका गलत इस्तेमाल कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकता है? हर साल कई हादसे ऐसे सामने आते हैं जिनमें गीजर फटने या खराब वायरिंग के कारण आग लग जाती है। इसलिए, गीजर खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
आपके परिवार के हिसाब से चुनें सही गीजर
गीजर खरीदते समय सबसे पहले यह तय करें कि आपका परिवार छोटा है या बड़ा। अगर परिवार में 2-3 सदस्य हैं, तो इंस्टेंट गीजर बेहतर रहेगा। वहीं, 5-6 लोगों के परिवार के लिए स्टोरेज गीजर ज्यादा सुविधाजनक होता है। बिजली की बचत के लिए आजकल गैस गीजर और स्मार्ट इलेक्ट्रिक गीजर भी लोकप्रिय विकल्प बन रहे हैं, जो ऑटो-कट और टाइमर फीचर के साथ आते हैं।
बाथरूम की जगह के अनुसार चुनें गीजर का साइज
गीजर खरीदने से पहले यह जरूर जांचें कि आपके बाथरूम में उसके लिए पर्याप्त जगह है या नहीं। अगर बाथरूम छोटा है तो वर्टिकल गीजर, और अगर लंबाई में ज्यादा जगह है तो हॉरिजॉन्टल गीजर चुनें। साथ ही दीवारों की मजबूती और पानी की पाइपलाइन की दिशा पर भी ध्यान दें ताकि इंस्टॉलेशन के समय किसी तरह की परेशानी न हो।
सम्बंधित ख़बरें
सुरक्षा फीचर्स को न करें नजरअंदाज
गीजर खरीदते समय उसके सेफ्टी फीचर्स सबसे अहम होते हैं। इसमें थर्मोस्टेट, प्रेशर रिलीज वाल्व, और अर्थिंग प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स जरूर होने चाहिए। ये आपके परिवार की सुरक्षा की गारंटी देते हैं। साथ ही, गीजर का हीटिंग एलिमेंट कॉपर या ग्लास-कोटेड होना चाहिए क्योंकि ये लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं और करंट लगने के खतरे को कम करते हैं।
ऊर्जा बचाने के लिए देखें स्टार रेटिंग
बिजली की खपत को कम करने के लिए हमेशा 5-स्टार रेटिंग वाला गीजर ही खरीदें। यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल होता है बल्कि आपके बिजली बिल में भी 20-30 प्रतिशत तक की बचत करवाता है।
ये भी पढ़े: WhatsApp की Delete For Everyone ट्रिक, अब डिलीट किए गए मैसेज भी पढ़ पाएंगे यूजर्स
भरोसेमंद ब्रांड और वारंटी पर करें भरोसा
सिर्फ कम कीमत देखकर गीजर न खरीदें। लोकल या अनब्रांडेड प्रोडक्ट्स अक्सर कम टिकाऊ होते हैं और सुरक्षा के लिहाज से भी कमजोर साबित हो सकते हैं। हमेशा भरोसेमंद ब्रांड जैसे Bajaj, Havells, Racold, AO Smith आदि के गीजर चुनें। कम से कम 2-3 साल की वारंटी वाला मॉडल लें ताकि किसी खराबी की स्थिति में रिप्लेसमेंट या फ्री सर्विस का लाभ मिल सके।
ध्यान दें
सही गीजर का चयन सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि सुरक्षा का सवाल है। इसलिए, गीजर खरीदते समय सुरक्षा फीचर्स, एनर्जी रेटिंग, ब्रांड और वारंटी जैसी बातों को प्राथमिकता देना जरूरी है ताकि ठंड के मौसम में आपको गर्माहट भी मिले और सुरक्षा भी बनी रहे।
Keep these things in mind before buying a geyser otherwise you may suffer huge losses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धुरंधर 2’ की सुनामी पर झूमे Shah Rukh Khan, भरी महफिल में Ranveer Singh पर यूं लुटाया प्यार, वीडियो हुआ वायरल
Apr 10, 2026 | 06:30 PMबॉम्बे हाई कोर्ट में एसोसिएट पदों पर भर्ती, 1.36 लाख तक सैलरी, 16 अप्रैल से करें आवेदन
Apr 10, 2026 | 06:29 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: शहीद पुलिसकर्मियों के वारिसों को मिली सीधी नियुक्ति, जारी हुआ आदेश
Apr 10, 2026 | 06:28 PM‘यह पारी निडर और अविश्वसनीय थी’, पूर्व भारतीय कप्तान ने Mukul Choudhary की तारीफ में पढे कसीदे
Apr 10, 2026 | 06:25 PMएमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 15-20 अप्रैल के बीच आ सकते हैं नतीजे, ऐसे करें चेक
Apr 10, 2026 | 06:15 PMअमरावती की 56 जल परियोजनाओं में केवल 50.96% पानी शेष, गर्मी में जलसंकट की आशंका
Apr 10, 2026 | 06:09 PMतकनीकी खराबी या ईरान की साजिश… 12,000 मीटर की ऊंचाई से फारस की खाड़ी में क्रैश हुआ US का ट्राइटन ड्रोन
Apr 10, 2026 | 06:08 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














