- Hindi News »
- India »
- Income Of Kedarnath Temple More Than Doubled From The Year 2020 21
भोले बाबा के दर पर भक्तों का रेला! केदारनाथ मंदिर की आय में लगे चार चांद, 4 सालों में इतने करोड़ की बढ़ोतरी
केदारनाथ मंदिर की आय बीते चार सालों में 2.3 गुना बढ़ गई है। वहीं मंदिर को मिलने वाले दान, चढ़ावे और विभिन्न सेवाओं से होने वाली आय साल 2020-21 में 22.04 करोड़ रुपये थी, जो 2023-24 में बढ़कर 52.9 करोड़ रुपये हो गई।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
देहरादून: एक बड़ी खबर के अनुसार उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर की आय पिछले चार सालों में 2.3 गुना बढ़ गई है। वहीं मंदिर को मिलने वाले दान, चढ़ावे और विभिन्न सेवाओं से होने वाली आय साल 2020-21 में 22.04 करोड़ रुपये थी, जो 2023-24 में बढ़कर 52.9 करोड़ रुपये हो गई। इस बाबत जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एक सूचना के अधिकार (RTI) आवेदन के जवाब में दी गई है।
जी हां चढ़ावे, दान और श्रद्धालुओं को दी गयी विभिन्न सेवाओं से केदारनाथ मंदिर की आय साल 2021 से दोगुनी से भी अधिक हो गयी है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत एक आवेदन पर यह जानकारी सामने आयी है।
इस बाबत उत्तर प्रदेश के नोएडा के RTI कार्यकर्ता अमित गुप्ता द्वारा आरटीआई कानून के तहत मांगी गयी जानकारी के जवाब में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने बताया कि 2020-21 में केदारनाथ मंदिर की आय 22।04 करोड़ रुपये थी जो 2023-24 में बढ़कर 52।9 करोड़ रुपये हो गयी।
सम्बंधित ख़बरें
70 साल से ज्यादा की उम्र में केदारनाथ चढ़ीं दो बहनें, जोश देखकर युवा भी रह गए हैरान
UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, 12th में 85% तो 10th में 98% पास, सीएम धामी ने दी बधाई
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
इसका विस्तृत विवरण देते हुए मंदिर समिति ने बताया कि गढ़वाल हिमालय में स्थित बाबा केदार के मंदिर की आय 2021-22 में कोविड-19 के दौरान घटकर 16।52 करोड़ रुपये रह गयी लेकिन उसके अगले साल 2022-23 में यह बढ़कर 29।67 करोड़ रुपये और 2023-24 में 52।9 करोड़ रुपये हो गयी। वर्ष 2020-21 से 2023—24 की अवधि में मंदिर की आय में बढ़ोत्तरी 2।3 गुना है ।
कोविड महामारी के मद्देनजर 2021 में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को देरी से खोले जाने, आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट को अनिवार्य किए जाने, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की दैनिक संख्या को सीमित किए जाने, मास्क पहनने और सामाजिक-दूरी बनाए रखने के मानदंडों के अनुपालन के कारण काफी कम संख्या में तीर्थयात्री मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे।
हांलांकि, जैसे-जैसे कोविड मामले कम हुए, यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी गई, अगले साल से तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होती गयी और मंदिर की कमाई एक बार फिर बढ़ गई। मंदिर की आय श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे और दान के साथ-साथ हेलीकॉप्टर से आने वाले लोगों को दी जाने वाली प्राथमिकता दर्शन की सुविधाओं से होती है जिसके लिए समिति द्वारा अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Income of kedarnath temple more than doubled from the year 2020 21
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका; अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
May 18, 2026 | 06:01 PMएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
May 18, 2026 | 05:57 PMफिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
May 18, 2026 | 05:54 PMNCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:50 PMBakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














