Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का मौसम: दिल्ली से केरल तक बारिश का कहर, IMD ने कई राज्यों में जारी किया येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट

Weather Update: आईएमडी ने 7 अगस्त के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, केरल और पश्चिम बंगाल समेत कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी की चेतावनी है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Aug 07, 2026 | 07:25 AM

IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी (AI जनरेटेड इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Weather Update 7 August: देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश का कहर जारी है।  जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। उत्तर भारत में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, जबकि असम और केरल के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बनी हुई हैं। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 अगस्त के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और केरल समेत कई राज्यों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली और एनसीआर में होगी बारिश

दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

आसमान से बरसेगी आफत! IMD ने 17 राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट

5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

यूपी के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में आज तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें आगरा, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, कानपुर,  मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, प्रयागराज, देवरिया, वाराणसी और गोरखपुर जिले हैं। लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने के लिए कहा गया है।

बिहार में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

बिहार में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। 7 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

केरल में अगले 48 घंटों तक तेज बारिश की चेतावनी

केरल में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्सों में अगले 48 घंटों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। कासरगोड, कन्नूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा और पथानामथिट्टा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य कई जिलों में येलो अलर्ट लागू है। मछुआरों और समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान में भी शुक्रवार तक भारी बारिश का अनुमान है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भी तेज बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले इलाकों में सावधानी रखें और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें। 

Imd weather update 7 august heavy rain alert for delhi up bihar and kerala

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 07:25 AM

Topics:  

  • India Weather Forecast
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.