Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आसमान से बरसेगी आफत! IMD ने 17 राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather Update: IMD ने उत्तराखंड समेत 17 राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में रेड अलर्ट, जबकि असम में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Aug 06, 2026 | 11:00 AM

आईएमडी ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया (AI जनरेटेड इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Weather Update IMD Alert: मानसून की बारिश ने देश के कई राज्यों में भंयकर तबाही मचा रखी है। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे से बारिश हो रही है, जिसनें लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं, असम में बारिश के बाद आए बाढ़ से अब तक करीब 90 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कई गांव बाढ़ में डूब गए हैं और लोग अस्थायी शेल्ट में रहने को मजबूर हैं। 

 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को देश दिल्ली, उत्तर प्रदेश और असम समेत देश के 17 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD ने इन राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं,  उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है, विभाग ने आशंका जताई है कि यहां भयंकर बारिश हो सकती है।  जिसके चलते लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। 

CM धामी ने पूरे राज्य में जारी किया हाई अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक, उत्तराखंड में आज देहरादून, चमोली और बागेश्वर के इलाकों में भयंकर बारिश हो सकती है। सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन एजेंसियों NDRF-NSDRF को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। 

सम्बंधित ख़बरें

जायकवाड़ी बांध के खोले गए 18 गेट, नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता, लोगों से नदी से दूर रहने की अपील

उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट

अमरावती में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, फसलें डूबीं, मकान टूटे हुए हजारों किसान बेघर

गड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे

खतरे के निशान से ऊपर बह रही अलकनंदा-मंदाकिनी

उत्तराखंड की दो प्रमुख नदियां अलकनंदा और मंदाकिनी इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते रुद्रपयाग के लोगों को अलर्ट किया गया है। सरकार लगातार लाउडस्पीकर से घोषणा करके स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को नदी के किनारों और घाटों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। 

All India weather warning for next 7 days
(i) Isolated heavy to very heavy rainfall very likely over East & Northeast India during next 5-6 days with
Isolated extremely heavy rainfall likely over Meghalaya on today, the 5th August, 2026.
(ii) Isolated heavy to very heavy rainfall… pic.twitter.com/7rs38kOe6e
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 5, 2026

जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड होने के कारण धरासू के नालू पानी के पास का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। सरकार इसे जल्द से जल्द खोलने की कोशिश कर रही है। नालू पानी के अलावा यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड, दुर्बिल, जंगल चट्टी और स्याना चट्टी के पास का रास्ता भी ब्लॉक है। 

यह भी पढ़ें:- देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, इन  राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।  आज दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, असम, मेघालय, और लक्षद्वीप में भारी बारिश की आशंका है।  

Imd heavy rain alert 17 states uttarakhand red alert assam flood monsoon update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 10:51 AM

Topics:  

  • Assam Floods
  • Delhi Weather
  • Delhi Weather News
  • IMD Red Alert
  • India Weather Forecast
  • Uttrakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.