Kal Ka Mausam: अलर्ट हो जाइए! 13 राज्यों में झूमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी की चेतावनी
IMD Weather Forecast: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक गुरुवार को जहां एक ओर पश्चिमोत्तर के राज्यों में धूप और उमस परेशान करने वाली है, तो वहीं कई राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
IMD Weather Update: एक तरफ उत्तर-पश्चिमी भारत से मानसून विदाई ले रहा है, तो वहीं अन्य राज्यों में झमाझम की झड़ी लगा रखी है। बुधवार को कई राज्यों में जोरदार बारिश देखने को मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी 25 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
मौसम विभाग की ताजातरीन भविष्यवाणी के मुताबिक गुरुवार को जहां एक ओर पश्चिमोत्तर के राज्यों में धूप और उमस परेशान करने वाली है तो वहीं, पूर्वोत्तर भारत समेत कई अन्य राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। तो चलिए जानते हैं कल कहां का मौसम कैसा रहने वाला है…
छत्तीसगढ-विदर्भ में होगी भयंकर बारिश
मध्य भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ में बुधवार को जोरदार बारिश देखने को मिली है। यहां गुरुवार को भी बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी गुरुवार को भंयकर बारिश होने वाली है। जिसके चलते आईएमडी ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ यहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
सावधान, अगले 12 घंटों में 15 राज्यों में कहर बरपाएगा मौसम! 75 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश का अलर्ट
Nagpur Weather: नागपुर में हीटवेव का अलर्ट, आज 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम कैसा होगा?
Maharashtra Weather: विदर्भ में लू का कहर, मुंबई में उमस व मराठवाड़ा में बारिश के आसार, जानें आपके शहर का मौसम
इन राज्यों में भी होगी जोरदार झमाझम
छत्तीसगढ़ और विदर्भ के अलावा कई अन्य भारतीय राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं। इन सभी राज्यों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर-पश्चिम से हुई मानसून की विदाई
पिछले तीन दिनों से देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बूंदाबांदी के अलावा तेज बारिश नहीं देखने को मिली है। यहां के लोगों को धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते यह माना जा रहा है कि इस क्षेत्र से मानसून ने विदा ले ली है। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढे़ं: जोरदार होगी वापसी की बारिश, महाराष्ट्र में भारी वर्षा की चेतावनी, 26 सितंबर से फिर लगेगी झड़ी
किन-किन राज्यों से विदा हुआ मानसून
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को ग्रीन जोन में रखा गया है। पश्चिमोत्तर के इन राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण मध्य भारत के कर्नाटक में भी कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
