-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Desh Ka Mausam Up Bihar Jharkhand Weather Update 24 September 2025 Rain Alert And Dry Spell
मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, कहीं सूखा तो कहीं गरजेंगे बादल
- Written By: सौरभ शर्मा
Weather Update: देश में इस समय मानसून विदाई की कगार पर है लेकिन तमाम जगहों पर स्थिति अभी भी चेतवानी और सचेत करने वाली बनी हुई है। बिहार-झारखंड के कई जिलों में मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ गई है।

मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
Today’s Weather News: देश के मौसम में अजीबोगरीब बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से जहां बादलों के बिना तपती धूप से परेशान हैं, वहीं पूर्वांचल में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके विपरीत, झारखंड और बिहार के कई जिलों में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है, जिससे लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। यह मिला-जुला मौसम लोगों के लिए आश्चर्य और कहीं-कहीं परेशानी का सबब बन गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम सक्रिय होने से मौसम में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में जहां मानसूनी गतिविधियां लगभग थम सी गई हैं, वहीं पूर्वी भारत के राज्यों में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यूपी में धूप और छांव का खेल
उत्तर प्रदेश में मौसम दोहरी भूमिका निभा रहा है। पश्चिमी यूपी में बारिश का दौर थम चुका है और तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी है, जिससे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। यहां आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वांचल में स्थिति थोड़ी अलग है। मौसम विभाग ने बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और मऊ जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन 26 से 29 सितंबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
अगले 48 घंटे भारी! दिल्ली से मुंबई तक… इन राज्यों में कुदरत का ‘रेड अलर्ट’, चलेंगी तूफानी हवाएं
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
यह भी पढ़ें: ‘वोट चोरी’ की सरकार…छीन रही अधिकार! राहुल का PM पर प्रहार, बोले-अंधेरे में धकेल रहे युवा भविष्य
बिहार-झारखंड में झमाझम बारिश का अलर्ट
दूसरी तरफ, झारखंड और बिहार में मानसून अपनी विदाई से पहले जोरदार वापसी कर रहा है। झारखंड के दक्षिणी हिस्सों, जिनमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं, में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 से 26 सितंबर तक रांची, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में भी भारी वर्षा की संभावना है। बिहार का मौसम भी अचानक बदल गया है। पटना, गया, सुपौल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद सहित सीमांचल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में ठनका गिरने की भी चेतावनी दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
Desh ka mausam up bihar jharkhand weather update 24 september 2025 rain alert and dry spell
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














