- Hindi News »
- India »
- Imd Issues Danger Warning Heavy Rain In Two States
Desh Ka Mausam: 2 राज्यों में मानसून मचाएगा तबाही, IMD ने बजाई खतरे की घंटी
- Written By: अभिषेक सिंह
Weather Forecast: मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, IMD ने राजस्थान व मध्य प्रदेश के लिए बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Weather Update: लगभग समूचे देश में मानसून की झमाझम जारी है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम साफ नजर आ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, IMD ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों की बात करें, तो आईएमडी ने कई प्रदेशों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज इन राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम।
उत्तराखंड में हुई जमकर बारिश
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान देहरादून समेत राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। देहरादून शहर के हाथीबड़कला में 118 मिमी और करनपुर में 106 मिमी, मसूरी में 130.2 मिमी, उत्तरकाशी जिले के डुंडा में 88 मिमी, नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 101 मिमी, मुक्तेश्वर में 96.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
दोपहर में हो गई रात…हॉलीवुड मूवी की तरह धूल के बवंडर से घिरा शहर, राजस्थान से आया डराने वाला VIDEO
आज का मौसम: 13 राज्यों में होगा तूफानी आंधी-बारिश का तांडव! 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert जारी
Nagpur Weather: मौसम का डबल रोल, दिन में 41 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, शाम को झमाझम बारिश और ओलों का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर समेत कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पौड़ी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में भी बारिश का असर देखने को मिला है। यहाँ कई प्रमुख नदियाँ उफान पर हैं। साथ ही मौसम विभाग ने 12 से 17 जुलाई के बीच यहां भारी बारिश की आशंका जताई है।
हिमाचल में हालत अब भी खराब
हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। आज यानी 12 जुलाई 2025 को यहाँ कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, यहाँ शिमला और सिरमौर में एक-दो जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। कुल्लू और मंडी में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। राज्य में आज सुबह से ही अधिकांश जगहों पर बादल छाए हुए हैं।
किसानों को सचेत करते हुए, मौसम विभाग ने सलाह दी है कि फलों के बागों को तेज़ हवाओं से बचाने के लिए किसान जाल का इस्तेमाल करें। अचानक मौसम खराब होने की स्थिति में, आम नागरिकों और पर्यटकों को बाहरी गतिविधियों को सीमित करना चाहिए। खुद को सुरक्षित स्थान पर रखें और घर के अंदर ही रहें और नदी के किनारे बिल्कुल न जाएँ। राज्य सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करें।
कैसा रहेगा हरियाणा-पंजाब का मौसम?
हरियाणा और पंजाब में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 13 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना है। अगर पंजाब के मौसम की बात करें, तो आज यहाँ भी कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
उत्तर प्रूव का क्या रहेगा हाल?
अगले 7 हदनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। 12-17 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में; 13-15 जलुाई के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में; 14-17 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 14 जुलाई तक बारिश ही बारिश, विदर्भ में तेज वर्षा की चेतावनी
12 से 17 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, 12 से 14 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, 12 से 15 जुलाई के दौरान झारखंड, 13 से 16 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, 14 को गंगीय पश्चिम बंगाल, 12 से 16 जुलाई के दौरान ओडिशा, 12, 15 और 16 जुलाई को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
Imd issues danger warning heavy rain in two states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














