Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kal Ka Mausam: दक्षिण-पूर्वी राज्यों पर मंडराया खतरा! इन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Heavy Rain Alert: देश के उत्तर में कश्मीर से लेकर पश्चिमी राज्यों के साथ-साथ कर्नाटक और केरल तक भारी बारिश से राहत मिलने वाली है। हालांकि दक्षिण-पूर्वी राज्यों के लिए अभी खतरा टला नहीं है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 10, 2025 | 08:03 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Alert: उत्तर-पश्चिमी भारत में धीरे-धीरे ही सही लेकिन मानसून का प्रभाव अब कमजोर होने लगा है। देश के उत्तर में कश्मीर से लेकर पश्चिमी राज्यों के साथ-साथ कर्नाटक और केरल तक राहत मिलने वाली है। हालांकि दक्षिण-पूर्वी राज्यों के लिए अभी खतरा टला नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी गुरुवार 11 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और केरल को बारिश से निजात मिलने वाली है। हालांकि उत्तरा खंड में गरज-चमक के साथ बूंदा-बांदी हो सकती है।

यूपी और बिहार का मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भले ही बारिश नहीं होने वाली है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य बिहार में भी कल जोरदार झमाझम होने वाली है। जिसके चलते पूर्वी यूपी और बिहार में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

सम्बंधित ख़बरें

आज का मौसम 2 फरवरी: 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें 14 फरवरी तक का हाल

ठंडी हवाओं के साथ बारिश! यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक अलर्ट जारी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

उत्तर भारत में सर्दी रिटर्न्स! कोहरे के साथ आंधी-बारिश का डबल अटैक, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 36 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के साथ बढ़ेगी सर्दी, जानें आपको राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

इस राज्य में आएगी तबाही!

मौसम विभाग की ताजातरीन भविष्यवाणी के अनुसार पूर्वी भारतीय राज्य ओडिशा में कल भयंकर बारिश होने वाली है। जिसके चलते IMD ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही ओडिशा से सटे झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

एमपी और महाराष्ट्र का हाल

बात करें मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मौसम की तो इन दोनों ही राज्यों में गुरुवार को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने मध्य-प्रदेश और महाराष्ट्र में अगले दो दिन के येलो अलर्ट जारी किया है।

बंगाल और पूर्वोत्तर का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक कल पश्चिम बंगाल के हिमालयी और गंगीय दोनों ही हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी झमाझम का अनुमान जताया गया है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Nagpur Monsoon: सुबह धूप, शाम को बरसे बादल, कुछ इलाकों में सूखा, 15 तक बारिश का अलर्ट जारी

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

अन्य राज्यों के मौसम का जिक्र करें तो मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी और दक्षिणी कर्नाट के साथ तमिलनाडु और पुडुचेरी में गुरुवार को भारी बारिश होने वाली है। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Imd forecast heavy rain alert for south eastern states weather update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 08:03 PM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.