Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर भारत में सर्दी रिटर्न्स! कोहरे के साथ आंधी-बारिश का डबल अटैक, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही, हल्की बारिश भी हो सकती है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 31, 2026 | 07:19 AM

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Forecast 31 January: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ देश के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और कोहरे का नया सिलसिला शुरू करने वाले हैं। पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फ गिरने की संभावना है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस रिपोर्ट में जानिए आपके क्षेत्र में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में आज बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार आज (शनिवार) आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर या शाम तक मौसम में बदलाव नजर आ सकता है। रात के समय गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से कहां-कहां बदलेगा मौसम?

लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्रों में 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम, छिटपुट बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 फरवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली सरकार पर संजीव झा का हमला: गरीबों के राशन और भ्रष्टाचार को लेकर उठाए गंभीर सवाल

रामलीला में श्रीराम के तीर से रावण हो गया अंधा! SC/ST एक्ट में दर्ज किया गया मामला, जानें क्या है पूरा मामला

‘ट्रंप ने PM मोदी पर कराया तंत्र-मंत्र’, जगतगुरु परमहंस आचार्य ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप

धर्म पर टिप्पणी पड़ी भारी! हापुड़ में मां-बेटे के साथ भीड़ ने की बदसलूकी, जूतों की माला पहनाई- VIDEO

तापमान में दिखेगा उतार-चढ़ाव

उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 1 फरवरी 2026 तक सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों तक इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। फिर इसके अगले तीन दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- महिंद्रा की नई XUV 7XO खरीदना हुआ मुश्किल! 12 महीने तक इंतजार, जानिए किस वेरिएंट की डिलीवरी जल्दी

मध्य भारत से महाराष्ट्र तक मौसम का हाल

मध्य भारत और महाराष्ट्र में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। गुजरात में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त हो सकती है। इसके बाद तीन दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं, जबकि उसके अगले तीन दिनों में फिर से 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है।

Imd weather forecast 31 january 2026 delhi rain western disturbance effect

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2026 | 07:19 AM

Topics:  

  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.