ठंडी हवाओं के साथ बारिश! यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक अलर्ट जारी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Weather Update: उत्तर भारत में जारी ठंड के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्यों में साफ दिखेगा। दिल्ली, राजस्थान से लेकर यूपी तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- IANS)
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में जारी सर्दी के बीच पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) फिर से सक्रिय हो गया है, जिसका असर दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्यों तक महसूस किया जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 फरवरी से कई राज्यों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचने वाला है, जिससे ठंडी हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। IMD के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में और इजाफा होगा।
राजस्थान में ओले गिरने की संभावना
राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिसके चलते बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जिम में प्यार का खेल, फिर बना दिया मुसलमान…शामली में करोड़पति का बेटा आयुष बना रहमान, पाकिस्तान से जुड़ा तार
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
अयोध्या राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब, अखिलेश यादव के दावे से मचा हड़कंप; आरोपों पर ट्रस्ट ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव
उत्तर प्रदेश में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। IMD ने ताजा अनुमान जारी करते हुए बताया है कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।
आज कहां-कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के बड़े हिस्से में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में मुख्य रूप से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर शामिल हैं। इसके अलावा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी के आसपास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज कड़क सर्दी यानी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे तराई क्षेत्रों में सर्दी का असर तेज रहेगा और दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- महज 49 साल में कैसे भारत का सुरक्षा कवच बनी यह फोर्स? जानें शौर्य का पूरा सफरनामा
बिहार में कोहरे का अलर्ट
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का असर सीमित रहेगा, लेकिन ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह और रात के समय राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है।
