Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगले 36 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के साथ बढ़ेगी सर्दी, जानें आपको राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: मौसम इन दिनों पर चरम पर है और लोग परेशानी झेल रहे हैं। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 4 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने से मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 30, 2026 | 07:00 AM

घने कोहरे वाले मौसम के बीच यात्री (Image- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ka Mausam: जनवरी अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन मौसम के लगातार बदलते मिज़ाज के चलते ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी (शुक्रवार) से 2 फरवरी तक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान कश्मीर से बिहार तक कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की आशंका है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड और बढ़ेगी।

यूपी में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर दिखने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में मौसम करवट ले सकता है और तेज़ी से बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। 2 फरवरी तक पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश मौसम बिगाड़ सकती है। आईएमडी ने करीब 22 से 25 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी 31 जनवरी से मौसम बदलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गर्मी के बीच कुदरत का खेल: 20 राज्यों में आंधी-बारिश का हाई अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का हाल!

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा

IMD Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी…दिल्ली में बारिश और राजस्थान में ओले, अचानक क्यों बदल गया उत्तर भारत का मौसम?

‘बाबा’ की पुलिस का एक्शन, मासूम से हैवानियत के आरोपी का एनकाउंटर, दोनों पैरों में मारी गोली

मध्य प्रदेश और राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। इस दौरान बादलों की गरज और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर चलने की संभावना है।

बिहार में आज का मौसम

आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण तथा भोजपुर में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ ठनका गिरने की चेतावनी है। अधिकांश जिलों में घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट

हिमालयी क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है, जिसे देखते हुए 4–5 जिलों में चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 जनवरी की शाम से बादल घिरेंगे और 1–2 फरवरी को कई जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी। आईएमडी ने श्रीनगर, गांदरबल, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, सोनमर्ग और गुलमर्ग समेत कई इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। किश्तवाड़, पुंछ, डोडा और रामबन में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम बदला रह सकता है। आईएमडी के अनुसार 30 जनवरी से 2 फरवरी तक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। केलांग, कुफरी, शिमला, लाहौल-स्पीति, कुकुमसेरी, बिलासपुर और सोलन में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में भी आज से मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और बागेश्वर जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज़ बारिश के साथ भारी बर्फबारी हो सकती है। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री बर्फ की मोटी चादर में ढके नजर आ सकते हैं। अगले तीन दिनों तक हरिद्वार और देहरादून में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही, घना कोहरा और तेज़ शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- विजय चौक पर अद्भुत नजारा: सेनाओं और CAPF बैंड ने बांधा समां, राष्ट्रपति-पीएम के साथ रोमांचित हो उठा हिंदुस्तान

पंजाब-हरियाणा में आज का मौसम

पंजाब में 31 जनवरी से मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। कोहरे के कारण दिनभर धुंध छाई रह सकती है और तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, हरियाणा में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय घना कोहरा दृश्यता को प्रभावित करेगा।

Today weather 30 jan 2026 up delhi bihar snowfall rain fog

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 07:00 AM

Topics:  

  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.