Kal Ka Mausam: गुजरात-राजस्थान को आराम...अब इन राज्यों में मचेगा मानसूनी कोहराम, IMD ने किया अलर्ट

IMD Weather Forecast: ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक अब तक मानसून जिन राज्यों में अपना कहर बरपा रहा था, उन्हें निजात देने वाला है। हालांकि कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
tomorrow-weather-gujarat-rajasthan-relief-monsoon-alert
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
Published on
Updated on

IMD Weather Update: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक इस बार मानसून ने जमकर तबाही मचाई है। कई राज्य बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। नदियां उफान पर हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी बुधवार 10 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक अब तक मानसून जिन राज्यों में अपना कहर बरपा रहा था, उन्हें निजात देने वाला है। हालांकि कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। जिसके लिए IMD ने अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली और आस-पास का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल यानी बुधवार को बारिश नहीं होने वाली है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा सकता है। इसके साथ ही, हरियाणा चंडीगढ़ और पंजाब में भी कल किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

जहां बरसी आफत, वहां रहेगी राहत

आज यानी मंगलवार तक जिन राज्यों में मानसून भयंकर तबाही मचा रहा था उन्हें अब राहत मिलने वाली है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के साथ महाराष्ट्र और गोवा में भी IMD ने किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की है।

बिहार-बंगाल के मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल में बीते कल से ही झमाझम बारिश का आलम जारी है। राज्य के हिमालयी प्रखंड में मौसम विभाग ने कल भी जोरदार बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बिहार में भी भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

नॉर्थ-ईस्ट में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्यों के मौसम की बात करें तो यहां के राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जाहिर किया है। जबकि असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। इन सभी राज्यों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com