IAS ऑफिसर की बेटी ने शादी के 8 महीने बाद की आत्महत्या, जानें क्या था कारण
Guntur Crime: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में माधुरी ने प्रेम विवाह के 8 महीने बाद आत्महत्या कर ली। परिवार वालों के अनुसार उनकी बेटी पर दहेज उत्पीड़न किया जा रहा था जिसकी वजह से वह घर वापस आ गई थी।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रतीकात्मक तस्वीर
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के ताडेपल्ली इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक IAS ऑफिसर की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। रविवार यानी 30 नवंबर को 25 वर्षीय माधुरी सहितिबाई अपने घर पर मृत पाई गईं। जानकारी के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से अपने माता पिता के साथ रह रही थीं। पुलिस के अनुसार माता पिता ने कहा कि माधुरी काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई। जब दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो उन्होंने उसे तोड़कर अंदर देखा। जहां पर वह फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं।
माधुरी ने करीब तीन महीने पहले अपने पति राजेश नायडू पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार माधुरी और राजेश एक ही गांव बुग्गनपल्ली, बीतनचरला मंडल, नंदयाल जिले के रहने वाले थे। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। इसी वजह से माधुरी ने बैक्लॉग होने पर बी टेक की पढ़ाई छोड़ दी थी।
दोनों ने किया था अंतरजातीय विवाह
माधुरी के पति का नाम राजेश नायडू है जो नंद्याल जिले के बेट्टनजेर्ला मंडल के पास बग्गनपल्ली के रहने वाले हैं। गौर करने की बात यह है कि लंबे समय से प्रेम संबंध के बाद दोनों ने इसी साल मार्च में शादी की थी। यह एक अंतरजातीय विवाह था। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद से ही माधुरी ने अपने परिवार से शिकायत की थी कि उनका पति उनके साथ मारपीट करता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई राजभवन में तैनात SRPF जवान ने की आत्महत्या, महिला सहकर्मी के शादी से इनकार का मामला
Bengaluru Suicide: 20 साल की छात्रा ने तालाब में कूदकर दी जान, मरने से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा था मैसेज
मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
सागर में युवक का शव फंदे पर मिलने से हंगामा, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जाम किया नेशनल हाईवे
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर में बड़ी कार्रवाई! 14 गोवंश मुक्त, तस्करों के पास से 37 लाख का माल जब्त
मार्च में हुई थी शादी
माधुरी ने राजेश से 5 मार्च 2025 को शादी की थी और यह बात परिवार वालों को दो दिन बाद बताई। शादी का पंजीकरण भी करवाया गया था। लेकिन कुछ महीनों बाद माधुरी ने अपने माता पिता को फोन पर बताया कि वह दहेज उत्पीड़न का सामना कर रही है। जिसके बाद परिवार उसे सितंबर को घर पर ले आए। तब से वह अपने माता पिता के साथ ही रह रही थी।
दहेज मौत का मामला दर्ज
तोडेपल्ली के मंगलगीरी डीएसपी मुरली कृष्णा ने बताया कि इस मामले को दहेज मौत से संबंधित धारा 80 के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है। पुलिस विवाह के बाद से परिवार में तनाव और कथित उत्पीड़न के पहलुओं के बारे में पता लगा रही है।
