-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- How Will The Caste Census Be Conducted In India
2026 में कैसे होगी जनगणना? डिजिटल इंटरव्यू और AI का भी उपयोग, जानें कैसे होगा ये सब काम
- Written By: रंजन कुमार
India Census: भारत में अगली जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। इसमें मोबाइल ऐप, टैबलेट, ऑनलाइन डेटा एंट्री और रियल टाइम सर्वर अपलोड जैसी आधुनिक तकनीक इस्तेमाल की जाएगी। जनगणना की शुरुआत 2026 से होगी।

जनगणना। इमेज-एआई
How Caste Census Done In India: भारत में अगली जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण की जनगणना अप्रैल और सितंबर 2026 के बीच और दूसरे चरण की फरवरी 2027 में होगी। पहले फेज में हाउज लिस्टिंग और हाउस सेंसस किया जाएगा। दूसरे फेज में पॉपुलेशन एन्यूमरेशन होगा। इस बार की जनगणना काफी एडवांस होने वाली है। इसमें हाइटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। जीपीएस टैगिंग, डिजिटल इंटरव्यू और एआई का इस्तेमाल होगा।
जनगणना डिजिटल तरीके से की जाएगी। इसमें मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र और स्व गणना के लिए ऑनलाइन प्रावधान होगा। बता दें, जनगणना की प्रत्येक कवायद से पहले मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और जनगणना डेटा उपयोगकर्ताओं से प्राप्त जानकारी और सुझावों के आधार पर जनगणना से संबंधित प्रश्नावली को अंतिम रूप दिया जाता है।
कैसे होगी डिजिटल जनगणना?
इस बार की जनगणना में मोबाइल ऐप से डेटा कलेक्शन होगा। पहली बार हर गणनाकर्ता को स्मार्टफोन या टैबलेट दिया जाएगा। जनगणना के लिए डेडिकेटेड मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा, जो डेटा प्रविष्टि को तेज और एरर लेस बनाएगा। ऐप में ड्रॉपडाउन मेनू और फेच जैसे स्मार्ट फीचर्स होंगे। ये डेटा दोहराव को कम करने में मदद करेंगे। इंटेलिजेंट कैरेक्टर रिकग्निशन (ICR) तकनीक का उपयोग कर असंगठित उत्तरों को भी प्रोसेस किया जाएगा। सभी भवनों (आवासीय और गैर-आवासीय) की जियो-टैगिंग पहली बार की जाएगी। इसकी ऑनलाइन निगरानी भी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया की रियल टाइम निगरानी के लिए वेबसाइट भी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
क्या-क्या होगा खास?
नागरिकों के पास विकल्प होगा कि खुद भी घर बैठे ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरें। लोग मोबाइल/ लैपटॉप पर अपना गृह पहचान संख्या डालेंगे। ओटीपी वेरिफिकेशन से परिवार की पूरी जानकारी दर्ज होगी। सबमिट करने पर एक डिजिटल रसीद मिलेगी। आवेदक बाद में बस जानकारी मिलान कर लेंगे। सवालों की पूरी सूची डिजिटल रूप में होगी। निवासी की जानकारी भरकर सीधे सर्वर पर भेजना होगा। रियल टाइम डेटा अपडेट होगा। हर एंट्री एन्क्रिप्शन के साथ सीधे सिक्योर NIC सर्वर पर जाएगी। बीच में डेटा खोने की संभावना नहीं होगा। लोगों को डेटा बैकअप की जरूरत नहीं रहेगी, क्योंकि सब कुछ लाइव अपलोड होगा।
जीपीएस लोकेशन से घर और व्यक्ति की होगी पहचान
जिन लोगों ने Self-enumeration नहीं किया, वहां अधिकारी घर-घर जाकर मोबाइल या टैबलेट से इंटरव्यू लेंगे। फिर जवाब स्क्रीन पर भरेंगे। जीपीएस लोकेशन से घर और व्यक्ति की पहचान की पुष्टि होगी। हर गांव, शहर, वार्ड, ब्लॉक और घर को जीआईएस मैप पर टैग किया जाएगा। गलत मैपिंग नहीं होगी। दोहरी गिनती खत्म होगी और माइग्रेशन और शहरीकरण की सही तस्वीर सामने आ सकती है। डेटा एनालिटिक्स और एआई आधारित वेरिफिकेशन-2027 की जनगणना में पहली बार मशीन लर्निंग से डुप्लीकेट एंट्री हटेंगी और एआई से अजीब या असंभव डेटा को फ्लैग किया जाएगा, ताकि क्लियर डेटा तैयार होगा।
डिजिटल जनगणना के फायदे
डिजिटल जनगणना में डेटा तेजी से जारी होगा। कागजी प्रक्रिया की तरह काफी समय नहीं लगेगा। गलतियां और दोहरी कम होगा। कम लागत के साथ तुरंत विश्लेषण और नीति निर्माण आसान होगा। पर्यावरण संरक्षण भी होगा, क्योंकि कागजों का इस्तेमाल घट जाएगा।
150 साल से भी अधिक पुराना जनगणना का इतिहास
भारत में जनगणना का इतिहास 150 साल से अधिक पुराना है। हर जनगणना में पिछली जनगणनाओं के अनुभवों का ध्यान रखा जाता है। जनगणना की शुरुआत 1872 में हुई थी, तब वायसराय लॉर्ड मेयो के शासनकाल में हुई थी। पहली पूर्ण,समकालिक जनगणना 1881 में हुई थी। स्वतंत्रता के बाद पहली जनगणना 1951 में हुई थी।
यह भी पढ़ें: Census 2027: जनसंख्या जनगणना पर खर्च होंगे ₹14,619 करोड़! गृह मंत्रालय ने की बजट की मांग
2011 में हुई थी पिछली जनगणना
पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। 2021 की जनगणना कोरोना महामारी और लॉजिक क्रियान्वयन कारण स्थगित हुई। इस कारण अगली जनगणना 2026-2027 में तय की गई है, ताकि समय अंतर पूरा हो जाए और नमूना-डेटा (Population Data) अपडेट हो सके। जनगणना 2027 में शामिल मुख्य डेटा होंगे। इसमें जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक गतिविधि, मातृ-भाषा, घर, पानी, बिजली, इंटरनेट, धर्म, जाति/ जनजाति और प्रवासन आदि का उल्लेख होगा।
How will the caste census be conducted in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













