-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- How Many People Died On National Highways In 6 Months Nitin Gadkari Gave Figures
नेशनल हाईवे पर 6 महीनों में कितने लोगों की मौत? नितिन गडकरी ने बताए आंकड़े
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में पिछले 6 महीनों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों की जानकारी दी है। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

नितिन गडकरी, फोटो: सोशल मीडिया
सड़क दुर्घटना में हर साल हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसके साथ ही कई दुर्घटनाएं ऐसी होती है जिनमें गहरी चोट लगने के कारण लोग जीवन भर के लिए परेशान हो जाते हैं। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसे आंकड़ों पर से पर्दा उठाया है। नितिन गडकरी ने बताया कि साल 2025 के पहले छह महीनों में देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में 26,770 लोगों की जान गई है। इसके अलावा 2024 के दौरान ऐसे राजमार्गों पर कुल 52,609 गंभीर सड़क हादसे दर्ज किए गए।
सरकार का उद्देश्य है कि भविष्य में सड़क हादसों को शून्य तक लाया जाए और इसके लिए तकनीक, नीतियों और निगरानी व्यवस्था को लगातार सशक्त किया जा रहा है। गडकरी ने बताया कि सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है और इस दिशा में कई तकनीकी उपाय अपनाए जा रहे हैं। विशेष रूप से उच्च यातायात घनत्व वाले मार्गों पर उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली यानी एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) की स्थापना की गई है। इस प्रणाली का उद्देश्य दुर्घटनाओं की त्वरित पहचान, निगरानी और तेजी से मदद पहुंचाना है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं ये हाईवे
नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ट्रांस-हरियाणा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे हाईवे पर पहले ही यह प्रणाली स्थापित की जा चुकी है। इसमें कैमरे, सेंसर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे होते हैं, जो रियल टाइम में घटनाओं की जानकारी देते हैं। इससे संबंधित एजेंसियों को मौके पर पहुंचने में कम समय लगता है और राहत कार्य तेजी से किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
आज की ताजा खबर 2 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
रिटायरमेंट के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
नई परियोजनाओं में ATMS अनिवार्य
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अब जिन नई परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही है, उनमें ATMS को अनिवार्य रूप से शामिल किया जा रहा है। खासकर उन गलियारों में जहां वाहन गति और यातायात घनत्व अधिक होता है, वहां इस तकनीक से हादसों की रोकथाम और प्रबंधन बेहतर किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: बिहार में SIR का पहला चरण पूरा होने को,153 सीटों पर बदलेंगे गुण-गणित; 20 लाख मृत
एक अन्य सवाल के जवाब में नितिन गडकरी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के भीतर 1,12,561 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों का सड़क सुरक्षा ऑडिट कराया गया है। यह ऑडिट सड़क की डिज़ाइन, संकेत व्यवस्था और दृश्यता जैसे पहलुओं का मूल्यांकन करता है ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। गडकरी ने यह भी स्वीकार किया कि वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति में थोड़ी गिरावट आई है। इस दौरान यह घटकर 29 किलोमीटर प्रतिदिन रह गई, जबकि पिछले वर्ष यह औसत 34 किलोमीटर प्रतिदिन था। वर्ष 2020-21 में अब तक की सबसे तेज़ गति 37 किलोमीटर प्रतिदिन दर्ज की गई थी।
How many people died on national highways in 6 months nitin gadkari gave figures
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














