खरगे के बयान पर अमित शाह की लंबी पोस्ट, कहा- अपनी बीमारी में बेवजह पीएम मोदी को न लपेटें
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खरगे के बयान पर नाराजगी जताई है। शाह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने निजी स्वस्थ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेवजह नहीं घसीटना चाहिए।
- Written By: साक्षी सिंह
तस्वीर में अमित शाह और मल्लिकार्जुन खरगे
नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने खरगे के बयान पर नाराजगी जताई है। शाह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने निजी स्वस्थ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेवजह नहीं घसीटना चाहिए।
अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट में कहा, कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने अपने भाषण में खुद, अपने नेताओं और अपनी पार्टी से भी ज़्यादा घटिया और शर्मनाक बात कही। अपनी कटुता का परिचय देते हुए उन्होंने बेवजह पीएम मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में घसीटा और कहा कि वे पीएम मोदी को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे। इससे पता चलता है कि इन कांग्रेसियों में पीएम मोदी के प्रति कितनी नफ़रत और डर है कि वे हर समय उनके बारे में सोचते रहते हैं।
ये भी पढ़ें:-कृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद विवाद मामले पर आज HC में सुनवाई, मुस्लिम पक्ष दाखिल करेगा आपत्ति
सम्बंधित ख़बरें
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
आदिवासी नहीं वनवासी? बयान को लेकर यवतमाल में बवाल, बिरसा ब्रिगेड का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कच्छ बॉडर पर अमित शाह का बड़ा दौरा, दलदली इलाकों का लेंगे जायजा, जानें क्या है पूरा प्लान
शाह ने पोस्ट में आगे लिखा कि जहां तक खरगे जी के स्वास्थ्य की बात है, मोदी जी प्रार्थना करते हैं और मैं भी प्रार्थना करता हूं। साथ ही हम सब प्रार्थना करते हैं कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें। वे कई वर्षों तक जीवित रहें और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण होते देखें। मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू कश्मीर में आयोजित अपने एक रैली में कहा था पीएम मोदी को सत्ता से हटाने से पहले मरुंगा नहीं।
Yesterday, the Congress President Shri Mallikarjun Kharge Ji has outperformed himself, his leaders and his party in being absolutely distasteful and disgraceful in his speech. In a bitter display of spite, he unnecessarily dragged PM Modi into his personal health matters by… — Amit Shah (@AmitShah) September 30, 2024
रैली में बिगड़ी थी खरगे की तबियत
जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में रविवार को आयोजित एक रैली में मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई थी। लेकिन कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और सत्तारूढ़ दल पर हमला जुबानी किया। खरगे ने कांपती आवाज में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले वह मरेंगे नहीं। उन्होंने कह, जब हमारी सरकार आएगी तो हम आतंकवाद को खत्म कर देंगे। इसके बाद वह कुछ देर के लिए रुके। जिसके बाद मंच पर मौजूद उनके सहयोगी और पार्टी के अन्य लोग उनके पास आए और उन्हें कुर्सी पर बैठने में मदद की।
ये भी पढ़ें:-Tirupati Laddu Case: तिरूपति लड्डू विवाद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने उठाई है ये मांग
पीए मोदी ने जाना हाल-चाल
खरगे की तबियत बिगड़ने की जानकारी जब पीएम मोदी को हुई तो उन्होंने बाद में कांग्रेस अध्यक्ष से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे प्रियंक खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में एक जनसभा को संबोधित करते समय थोड़ी अस्वस्थता महसूस हुई।
