ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
नवभारत डेस्क: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने तकरीबन डेढ़ साल बाद मंगलवार को माफी मांगी है। बिजनेस में सेंसेक्स 109.12 अंक गिरकर 78,139.01 पर बंद हुआ। बात करें महाराष्ट्र की तो यहां बीड हिंसा को लेकर डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राज्य में गुंडा राज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसी ही अन्य बड़ी और ब्रेकिंग ख़बरों के लिए आप पेज को स्क्रॉल करते रहें…
31 Dec 2024 11:05 PM (IST)
न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर को के बाद अब थाईलैंड और हॉन्गकॉन्ग में भी नए साल ने दस्तक दे दी है। लोगों ने धूम-धाम से नववर्ष का स्वागत किया है।
31 Dec 2024 10:39 PM (IST)
दिल्ली में नए साल के जश्न के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि इस बार हमने नए साल के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए हैं। 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सीएपीएफ की कई कंपनियां भी तैनात की गई हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
31 Dec 2024 10:38 PM (IST)
समय के साथ-साथ दुनिया के अलग अलग हिस्सों में नए साल का स्वागत हो रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद सिंगापुर में भी नववर्ष आगमन का जश्न मनाया गया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गई।
#WATCH | Celebrations begin in Singapore welcoming the #NewYear2025 as the clock hits 12 am.
Visuals of fireworks over Marina Bay Sands and bagpipers at Singapore Cricket Club) pic.twitter.com/D76Kdtf8sE
— ANI (@ANI) December 31, 2024
31 Dec 2024 10:35 PM (IST)
महाराष्ट्र की राजधानी और मायानगरी मुंबई में नए साल का बेसब्री से इंतजार इंतजार किया जा रहा है। यहां भारी संख्या में भीड़ नववर्ष के स्वागत के लिए तैयार है। नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से लोग न्यू ईयर का वेलकम करने को आतुर हैं।
#WATCH | Maharashtra | New Year celebrations begin in Mumbai #NewYear2025 pic.twitter.com/wmqHArGdwx
— ANI (@ANI) December 31, 2024
31 Dec 2024 08:53 PM (IST)
राजधानी दिल्ली में न्यू ईयर 2025 के स्वागत की तैयारी है। लोग जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए कमर कस ली है। दिल्ली के कनाट प्लेस में 12 जगहों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है जिससे ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे।
31 Dec 2024 07:08 PM (IST)
न्यूजीलैंड के बाद अब सिडनी में भी नए साल का आगमन हो गया है। सिडनी में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। सिडनी में समय भारत से करीब 5.30 घंटे पहले का है। इसलिए वहां नया साल पहले आ गया है।
31 Dec 2024 06:02 PM (IST)
जयपुर में एक गैस फिलिंग प्लांट में गैस लीक होने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह प्लांट कार्बन डाइऑक्साइड गैस को टैंकों में भरता है। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। यह घटना सीकर रोड नंबर 18 पर स्थित ऑक्सीजन गैस प्लांट की है।
31 Dec 2024 05:39 PM (IST)
न्यू ईयर 2025 का आगाज हो चुका है। न्यूजीलैंड ने सबसे पहले नए साल का स्वागत किया है। यहां ऑकलैंड में शानदार तरीक से नववर्ष का जश्न मनाया गया है।
#WATCH | With dazzling fireworks display, New Zealand's Auckland welcomes #NewYear2025
(Source: TVNZ via Reuters) pic.twitter.com/UKhswRnJkE
— ANI (@ANI) December 31, 2024