Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिमाचल प्रदेश: सोलन के गांव में फटा बादल, सात लोगों की मौत

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Aug 14, 2023 | 09:22 AM

Pic Source - ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

सोलन: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन (Solon) में सोमवार को बादल फट गया। बादल फटने से सात लोगों की मौत हो गई। यह घटना सालोन के कंडाघाट के जादोन गांव में हुई। इसमें दो घर और एक गौशाला भी बह गए।

हिमाचल प्रदेश: सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटा। दो घर और एक गौशाला बह गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। (फोटो: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सोलन) pic.twitter.com/9fDHml1Z3E — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023

जादोन गांव में बादल फटने के बाद पहले दो घर और एक गौशाला की खबर आई। फिर इसमें पांच लोगों के जान जाने की सूचना आई। एसडीएम कंडाघाट, सिद्धार्थ आचार्य ( Siddharth Acharya) ने बताया कि सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटने की घटना के बाद पांच लोगों की मौत हो गई, तीन लापता हैं और पांच को बचाया गया। हालांकि एक मीडिया एजेंसी की ताजा रिपोर्ट अपडेट के मुताबिक, इसके बाद दो और शव बरामद हुए। इस तरह इस प्राकृतिक आपदा में जान जानें वालों की संख्या सात हो गई। 

Devastated to hear about the loss of 7 precious lives in the tragic cloud burst incident at Village Jadon, Dhawla Sub-Tehsil in Solan District. My heartfelt condolences go out to the grieving families. We share in your pain and sorrow during this difficult time. We have directed… — Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 14, 2023

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ट्वीट कर जताया शोक
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन के जादोन गांव में बादल फटने से सात लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि हमने अधिकारियों को इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और समर्थन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

31 मई से पहले हर हाल में चुनाव करवाने होंगे, हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

हिमाचल के चंबा में 200 साल पुराना ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर जलकर राख, प्राचीन विरासत नष्ट

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार में चलेंगी सर्द हवाएं, 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें IMD का ताजा अपडेट

Budget 2026: हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर की चमकेगी किस्मत, सरकार बनाएगी ‘सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स’

Himachal pradesh cloud burst in solan village seven people died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2023 | 09:19 AM

Topics:  

  • Cloud burst in Himachal Pradesh
  • Himachal Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.