-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Hijab Controversy Muslim Wing Of Rss Supports Girl Wearing Burqa
हिजाब विवाद: RSS की मुस्लिम शाखा ने किया बुर्का पहनी लड़की का समर्थन
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo:Twitter
अयोध्या: कर्नाटक (Karnataka)में शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर उपजे विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा ‘मुस्लिम राष्ट्रीय मंच’ (एमआरएम) ने बुर्का पहनी उस लड़की का समर्थन किया है, जिसे कर्नाटक के एक कॉलेज में ”जय श्री राम” के नारे लगाते हुए युवकों ने घेरने का प्रयास किया था। एमआरएम का कहना है कि ‘पर्दा’ भारतीय परंपरा का हिस्सा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बुर्का पहनी बीबी मुस्कान खान नाम की छात्रा भगवा स्कार्फ पहने युवाओं द्वारा उसे परेशान करने के दौरान उनका विरोध करती नजर आ रही है। एमआरएम के प्रांत संचालक (अवध) अनिल सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ” वह (खान) हमारे समुदाय की बेटी और बहन है, हम इस संकट के समय में उसके साथ खड़े हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
एक बयान में सिंह ने कहा कि हिंदू संस्कृति महिलाओं का सम्मान करना सिखाती है। उन्होंने कहा कि ”जय श्री राम” का नारा लगाकर लड़की को ”आतंकित” करने वाले गलत थे। बयान में कहा गया कि देश का संविधान लड़की को हिजाब पहनने का अधिकार देता है। इसमें कहा गया कि अगर लड़की ने अपने शैक्षणिक संस्थान के ड्रेस कोड का उल्लंघन किया, केवल तभी उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
सिंह ने कहा कि युवकों के समूह द्वारा ”जय श्री राम” का नारा लगाकर लड़की को परेशान किया जाना, अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां हिंदुत्व के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ” हमारे सर संघचालक का कहना है कि मुस्लिम हमारे भाई हैं और दोनों समुदायों का डीएनए एक समान है। इसलिए, मैं हिंदू समुदाय के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मुस्लिमों को अपने भाई-बहन की तरह स्वीकार करें।”
Hijab controversy muslim wing of rss supports girl wearing burqa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PMपेपर लीक पर 2024 में बनी कमेटी ने दिए थे 101 सुझाव, इनमें से कितनों को लागू कर पाई सरकार? देखें पूरी रिपोर्ट
Jul 27, 2026 | 09:33 PMमासूम के फेफड़े में 7 साल तक कैद रही पेन की टोपी, डॉक्टर देते रहे TB की दवा, गलत इलाज से परेशान थी लड़की
Jul 27, 2026 | 09:30 PMदिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
Jul 27, 2026 | 09:23 PMवाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PMपाताललोक का आभास कराएगी मुंबई की यह टनल! देश की सबसे गहरी रोड टनल हो रही तैयार, जानें इसकी 4 बड़ी विशेषताएं
Jul 27, 2026 | 09:01 PMलोकसभा में पेश हुए रैगिंग के आंकड़े; UP में सबसे अधिक 135 शिकायतें, पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर
Jul 27, 2026 | 08:55 PMवीडियो गैलरी

PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video
Jul 27, 2026 | 07:59 PM
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM














