- Hindi News »
- India »
- Hearing In Gyanvapi Case Will Be Held In Varanasi Court Today
वाराणसी कोर्ट में आज होगी ज्ञानवापी केस में सुनवाई, मुस्लिम के बाद हिंदू पक्ष रखेगा दलील
- Written By: अविनाश पांडे

ज्ञानवापी परिसर File Photo
लखनऊ: बनारस में काशी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस मामले में आज सुनवाई होगी। वहीं दूसरी तरफ जिला जज की कोर्ट में शिवलिंग या फव्वारा को लेकर मामला चल रहा है। आपको बता दें कि, करीब 2 बजे से ज्ञानवापी- मां श्रृंगार गौरी मंदिर केस (Maa Shringar Gauri Mandir) के मैरिट पर सुनवाई होनी है। पिछली बार बीते 4 जुलाई की सुनवाई में मुस्लिम पक्ष ने करीब 52 प्वाइंट के साथ न्यायालय में अपना पक्ष रखा था। ऐसे में आज फिर से होने वाली सुनवाई में मुस्लिम पक्ष न्यायालय में ज्ञानवापी से जुड़ा कानूनी पहलू सामने रखते हुए सर्वे के आदेश कराने व रिपोर्ट को खारिज की मांग कर सकता है। ऐसे में आज अदालत से ज्ञानवापी के श्रृंगार गौरी केस में बड़ा फैसला आने की संभावना है।
गौरतलब है कि, श्रृंगार गौरी केस के अलावा जज के सर्वे के आदेश पर ज्ञानवापी में शिवलिंग पाया गया है। जिस पर हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया कि, इसे छेड़छाड़ कर फव्वारे का आकार देने का प्रयास किया गया है। जिस केस को सिविल जज रवि दिवाकर देख रहें थे। मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट गया था। जिस पर सुको ने सुनवाई कर मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल जज रवि दिवाकर से केस हटाकर जिला जज को सुपुर्द कर दिया था।
विदित है कि, बीते 18 अगस्त 2021 को राखी सिंह व अन्य 5 महिलाओं ने सिविल जज के सीनियर डिवीजन कोर्ट में केस किया था। महिलाओं ने श्रृंगार गौरी मंदिर में प्रतिदिन पूजा-पाठ पूजा करने की याचिका दाखिल की थी। ऐसे में आज मुस्लिम पक्ष की जिरह पूरा करेगा और उसके बाद हिंदू पक्ष कोर्ट के सामने अपना जिरह रखेगा। जिसके बाद न्यायालय मुकदमा सुनवाई योग्य या अयोग्य पर फैसला लेगा।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
छोटी उम्र-बड़ी उपलब्धि, देवव्रत महेश रेखे ने 50 दिनों में ही पूरा किया दंडक्रम पारायण, मोदी भी मुरीद
भारत की इन पवित्र जगहों पर करें पूर्वजों का श्राद्ध, पुण्य और मोक्ष की होगी प्राप्ति
मोक्ष की नगरी में बाढ़ का कहर, घाट डूबे तो छतों पर जल रहीं चिताएं, खतरे के निशान के ऊपर पहुंची गंगा
Hearing in gyanvapi case will be held in varanasi court today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
May 27, 2026 | 08:55 PMसीहोर में मेलोडी बांटकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन: ‘चॉकलेट खाओ और महंगाई भूल जाओ’ का लगाया नारा
May 27, 2026 | 08:52 PMतीसरी मुंबई में कहां से आएगा पानी ? उरण के 25,000 परिवारों के सामने जल संकट, फंड की कमी से जलजीवन स्कीम लटकी
May 27, 2026 | 08:52 PMमेडल नहीं जीता, दो लोगों की जान ली है;Pune Porsche Case के आरोपी के वायरल वीडियो पर भड़के पीड़िता के पिता
May 27, 2026 | 08:40 PMBhopal News: पंचायत में लाखों के कथित घोटाले पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिला पंचायत कार्यालय के बाहर धरना
May 27, 2026 | 08:38 PMJyestha Purnima 2026 : कब है ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा? नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर महत्व
May 27, 2026 | 08:37 PMJune 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
May 27, 2026 | 08:26 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














