Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात हादसा: चश्मदीदों ने बताया दर्द, पलभर में देखी तबाही; 15 शव बरामद, 4 लापता

गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी के पुल के टूटने से रेस्क्यू में अब तक 15 शव निकाले जा चुके है, 4 लोगों के अभी भी लापता होने की सूचना है, जिनकी तलाश जारी है। स्थानीय लोग भी मदद कर रहे है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 10, 2025 | 03:03 PM

वडोदरा पुल हादसे में अब तक 15 शव बरामद (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद: गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने 45 साल पुराने गंभीरा पुल के टूटने से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। पुल टूटते ही पांच वाहन नदी में समा गए, जिनमें से अब तक 15 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 4 अन्य लोग अभी भी लापता हैं। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई थी दृश्य अभी भी भयानक बने हुए है। स्थानीय लोगों भी बचाव कार्य में अपनी भूमिका निभा रहे है। हादसे के चश्मदीदों ने जो आंखों-देखी सुनाई, वह बेहद भयावह और दर्दनाक है।

गंभीरा पुल 1981-82 में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा बनाया गया था। 2015 में इसे जर्जर घोषित किया गया था और तब इसकी बेयरिंग बदली गई थी। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन को पुल की मरम्मत की मांग की थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। हादसे के वक्त पुल पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा चल रहे थे। एक टैंकर पुल के टूटे हिस्से पर अटक गया, जिससे बड़ा नुकसान और बढ़ सकता था।

मरम्मत की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। लोगों ने कई बार पुल की मरम्मत के लिए शिकायतें दर्ज करवाई थीं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय युवक अतुल पढियार और उनके साथियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में कूदकर कई लोगों की जान बचाई। उन्होंने बताया कि एक महिला को डूबते देखा तो बिना देर किए उसे बाहर निकाला। जो ड्राइवर घायल अवस्था में थे उन्हें अस्पताल भेजा गया।

सम्बंधित ख़बरें

मोहन भागवत का दो दिवसीय गुजरात दौरा: स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन और संतों से संवाद, जानें पूरा शेड्यूल

हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

दरेगांव में लापरवाही: मिट्टी बनी धधकती भट्टी, 11 हजार वोल्ट की लाइन गिरने से मिट्टी पिघलकर बनी ‘लावा’

पालधी-तरसोद-जलगांव बाईपास पर ट्रक-बस की टक्कर, फिर 5 गाड़ियां भिड़ीं

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के लिए नोबेल…, केजरीवाल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं; BJP ने कसा तंज

चश्मदीदों की आंखों देखी पल भर में तबाही के मंजर
हादसे में बचे राजूभाई अथिया ने बताया कि वे और उनका दोस्त बाइक से जा रहे थे तभी पुल अचानक ढह गया। वे बाइक समेत नदी में गिर गए, राजू किसी तरह बाहर निकले, पर उनका दोस्त लापता है। वहीं, महेशभाई परमार ने बताया कि बाइक पंक्चर होने के कारण उनकी जान बच गई, क्योंकि वे पुल से कुछ गाड़ियों पीछे थे। चश्मदीद संजयभाई चावड़ा ने कहा कि अचानक ब्रेक नहीं लगाते तो हम भी पुल के साथ नीचे गिर जाते।

Gujarat vadodara mahisagar pul hadsa 15 dead 4 missing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2025 | 03:03 PM

Topics:  

  • Accident
  • Gujrat
  • Gujrat News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.