वर्धा में पेड़ काटते समय दो टहनियों के बीच सिर फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव
Wardha Accident News: वर्धा की आर्वी तहसील में पेड़ काटते समय दो भारी टहनियों के बीच सिर फंस जाने से 36 वर्षीय मंगेश नागपुरे की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
- Written By: रूपम सिंह
दर्दनाक मौत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Accidental Death Maharashtra: पेड़ काटते समय टहनी टूट कर दूसरे टहनी से लटक गई। इन दो टहनियों के बीच में सिर फंस कर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त घटना गुरुवार, 11 जून की दोपहर 5 बजे दौरान जुना सायखेडा में सामने आयी। मृतक का नाम मंगेश चंद्रभान नागपुरे (36) बताया गया। प्राप्त जानकारी के मूलता आर्वी तहसील के सोनोरा ढोक का निवासी है। वह कुछ महीनों से आर्वी के नेहरु वार्ड में निवासीत था।
परिसर निवासी शुभम शैलेंद्र जलाये (26) के साथ पेड़ कटाई के काम पर जाता था। गुरुवार की दोपहर मंगेश अपने मित्र शुभम व शरद परतपुरे के साथ रोहना गये थे। जहां से जुना सायखेडा स्थित हनुमान मंदिर के पसा नीम का पेड़ काटने गये। मंगेश कटर लेकर पेड़ पर चढ़ गया।
जबकि शरद व शुभम नीचे खडे थे। मंगेश ने कटर से बड़ी टहनी काट दी। परंतु उक्त टहनी कटकर सीधे उसके दिशा में आकर दूसरे टहनी से अटक गई। इन दोनों टहनियों के बीच मंगेश का सिर फंस गई। उसके कम पर रस्सी बंधी होने के कारण वह हिल भी नहीं पा रहा था। वहां मौजूद लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया, परंतु वे विफल रहे।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
यह भी पढ़ें:- गोंदिया में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहनों समेत 28.79 लाख का माल जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
जेसीबी की मदद से शव को नीचे उतारा गया
गांव के पुलिस पाटिल को सूचना दी गई पश्चाम मौके पर जेसीबी बुलाया गया जेसीबी की मदद से टहनी हटाई गई। मंगेश को तुरंत नीचे उतारकर आर्थी के उपजिला अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनो टहनियों में फंसने के कारण उसका जबड़ा दब गया था। सिर व चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचने के कारण मंगेश की दर्दनाक मौत हो गई। इस प्रकरण में आर्वी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
