-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Gujarat Controversy Over Namaz Video In University Campus Vhp Alleges Conspiracy
गुजरात: विश्वविद्यालय परिसर में नमाज के वीडियो पर विवाद, विहिप ने साजिश का आरोप लगाया
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
वड़ोदरा (गुजरात). गुजरात के वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (एमएसयू) परिसर में दो छात्रों द्वारा नमाज अदा करने का एक वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। अधिकारियों ने कहा कि वे दोनों छात्रों को सलाह देंगे कि वे भविष्य में शैक्षणिक संस्थान में नमाज अदा करने से परहेज करें। दो दिन पहले एमएसयू परिसर के संस्कृत महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर नमाज अदा करते एक दंपति का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में नमाज अदा करने के पीछे साजिश का आरोप लगाते हुए सोमवार को महाविद्यालय के बाहर उस स्थान पर गंगाजल छिड़का और राम-धुन गाये तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया। एमएसयू परिसर के अंदर सामान्य शिक्षा भवन के पास के ताजा वीडियो में दो युवाओं को नमाज अदा करते हुए देखा जा सकता है। एमएसयू के जनसंपर्क अधिकारी लकुलीश त्रिवेदी ने कहा कि घटना के बारे में पता चलने के बाद विश्वविद्यालय की सतर्कता टीम मौके पर पहुंची और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बुलाया, क्योंकि इमारत में परीक्षा हो रही थी।
उन्होंने कहा, “दोनों बी.कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने परीक्षा के लिए भवन के अंदर जाने से पहले नमाज अदा की। चूंकि उनकी परीक्षाएं हो रही हैं, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन आगामी दिनों में उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाएगा ताकि उन्हें यह समझाया जा सके कि यह एक शैक्षणिक संस्थान है और उन्हें परिसर में इस तरह की गतिविधियों से बचना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
3 लाख देकर बन रहे थे ग्रेजुएट! पुणे यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री रैकेट, कर्मचारी पर गंभीर आरोप
लोकसभा में पेश हुए रैगिंग के आंकड़े; UP में सबसे अधिक 135 शिकायतें, पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर
3 जुलाई को SGBAU में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ महिला-पुरुष खिलाड़ी होंगे सम्मानित
‘इन्विजनिंग इंडिया’ के दूसरे संस्करण का विमोचन, संजय देशमुख की पुस्तक में 2047 के विकसित भारत का रोडमैप
इस बीच, शनिवार के वीडियो की जांच से पता चला कि दंपति किसी अन्य जिले के थे और अपने बेटे/बेटी के साथ आए थे, जिन्हें 24 दिसंबर को महाविद्यालय के पास एक अन्य भवन में आयोजित ‘सीसीसी’ परीक्षा में शामिल होना था। त्रिवेदी ने कहा, “विभिन्न जिलों के लोग यहां आए थे क्योंकि एमएसयू पूरे मध्य गुजरात का एकमात्र केंद्र था। सुरक्षा गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें कहीं और नमाज अदा करने को कहा। दंपति माफी मांगकर वहां से चला गया।”
वडोदरा आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस मुद्दे पर कहा कि लोगों को शैक्षणिक परिसरों के अंदर इस तरह की चीजों में शामिल नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा, “शैक्षणिक संस्थान पवित्र होते हैं और लोगों को यहां ऐसा करने से बचना चाहिए।” विहिप के एक नेता ने कहा कि दोनों घटनाओं के पीछे कथित साजिश है। विहिप की वड़ोदरा इकाई के सचिव विष्णु प्रजापति ने कहा, “ऐसी घटनाएं सोची समझी साजिश का हिस्सा हैं। वे (मुस्लिम) ऐसी हरकतें करके हिंदुओं को चुनौती दे रहे हैं। हम उस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। हम कल विश्वविद्यालय के अधिकारियों को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपेंगे। परिसर में सुरक्षा सख्त की जानी चाहिए।” (एजेंसी)
Gujarat controversy over namaz video in university campus vhp alleges conspiracy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














