Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रिसमस पर जगमगाया गोवा! गिरजाघरों में छाया जश्न का माहौल, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

  • By अक्सा अंसारी
Updated On: Dec 25, 2023 | 10:15 AM

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Follow Us
Close
Follow Us:

पणजी: गोवा (Goa) में क्रिसमस उत्सव Christmas (Celebration) की शुरुआत रविवार रात प्रार्थनाओं और प्रभु यीशु (Jesus) की स्तुति में गाए गए कैरल्स (Carols) से हुई, जहां भारी संख्या में लोग रात भर आयोजित हुए समारोहों के लिए गिरजाघरों (Churches) और समुद्र तटों पर एकत्र हुए। गिरजाघरों (Churches) में प्रार्थना सभा में भाग लेने के बाद सोमवार तड़के राजधानी पणजी (Panaji) की सड़कों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी।

May the festive spirit of #Christmas bring warmth, happiness, and togetherness to every home. As we celebrate, let’s also reflect on the spirit of kindness and compassion, making this season truly special. Wishing everyone a joyous and merry Christmas! pic.twitter.com/SHKyvq1khP — Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) December 25, 2023

 

सम्बंधित ख़बरें

Places To Visit In January: जनवरी में देश की इन जगहों की करें सैर, दुनियाभर से आते हैं लोग

गोवा AAP में बड़ा फेरबदल: वाल्मीकि नाइक बने नए प्रदेश अध्यक्ष; अमित पालेकर के इस्तीफे के बाद नई टीम

हवाला के जरिए कोलकाता से I-PAC के गोवा ऑफिस पहुंचे 20 करोड़, ED ने TMC पर लगाए सनसनीखेज आरोप

गोवा में एक और जिला बनेगा, कुशावती क्यों रखा नए जिले का नाम?

पणजी के मध्य में स्थित प्रसिद्ध ‘चर्च स्क्वायर’ पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। तटीय राज्य में क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे हैं। इस राज्य की लगभग 30 प्रतिशत आबादी ईसाई है। क्रिसमस के अवसर पर गोवावासियों ने अपने घरों को रंगीन रोशनी से सजाया और प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाते हुए सुंदर ढंग से सजाए गए पालने लगाए। पणजी के ‘अवर लेडी ऑफ द इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च’ में रविवार रात 11 बजे से ही श्रद्धालु प्रार्थना में शामिल होने के लिए जुटने लगे। आधी रात को घंटियां बजाने के साथ ही गिरिजाघरों समेत तमाम स्थानों पर प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाया गया। 

गोवा के समुद्र तटों पर रात भर समारोह आयोजित किए गए, जो सोमवार तड़के तक जारी रहे और इस जश्न में कई पर्यटक भी स्थानीय लोगों के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को एक संदेश में कहा कि क्रिसमस खुशी का त्योहार है जो दुनिया भर में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस दिन यीशु मसीह के जन्म का जश्न मनाया जाता है और शांति व सद्भाव की भावना को फिर से जागृत करता है। यह देने का दिन है। इस शुभ अवसर पर, हम प्रभु यीशु को गहराई से याद करते हैं, जिन्होंने त्याग, प्रेम, सहिष्णुता का मूल्यवान संदेश फैलाया।” 

(एजेंसी) 

Goa festive atmosphere in churches on the occasion of christmas chief minister extended best wishes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2023 | 10:15 AM

Topics:  

  • Christmas Holiday Celebrations
  • Christmas Joy
  • Goa

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.