गोवा AAP में बड़ा फेरबदल: वाल्मीकि नाइक बने नए प्रदेश अध्यक्ष; अमित पालेकर के इस्तीफे के बाद नई टीम
AAP Goa New President: आम आदमी पार्टी ने गोवा में अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है। अमित पालेकर के इस्तीफे के बाद वाल्मीकि नाइक को प्रदेश अध्यक्ष और गर्सन गोम्स को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
वाल्मीकि नाइक बने गोवा के नए प्रदेश अध्यक्ष
AAP Goa New President Valmiki Naik: गोवा की राजनीति में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिशों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़े सांगठनिक बदलाव किए हैं। पूर्व अध्यक्ष अमित पालेकर द्वारा पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए पद छोड़ने के बाद, पार्टी ने अनुभवी नेता वाल्मीकि नाइक के हाथों में कमान सौंपी है।
आम आदमी पार्टी ने रविवार (11 जनवरी, 2026) को गोवा के लिए अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इस नए ढांचे में वाल्मीकि नाइक को गोवा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ टीम को मजबूती देने के लिए गर्सन गोम्स को कार्यकारी अध्यक्ष और प्रशांत नाइक को राज्य संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, संदेश देसाई को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि यह नई टीम राज्य में संगठन को फिर से खड़ा करने में सफल होगी।
अमित पालेकर का इस्तीफा और पारदर्शिता पर सवाल
गोवा इकाई में यह बदलाव पूर्व अध्यक्ष अमित पालेकर के इस्तीफे के बाद अनिवार्य हो गया था। पालेकर ने पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ा था, लेकिन साथ ही उन्होंने गंभीर आरोप भी लगाए थे। पालेकर का दावा था कि पार्टी की निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतंत्र की कमी है। उनके इस्तीफे के बाद से ही ये पद खाली थे, जिन्हें अब नई नियुक्तियों के माध्यम से भरा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
औने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
राम मंदिर चंदा चोरी पर संजय सिंह का बड़ा हमला: बोले- ‘भ्रष्ट ट्रस्ट’ को तुरंत भंग कर चंपत राय को भेजो जेल
CM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने ‘सिख विरोधी’ बताया, तुरंत दें इस्तीफा
NCP पार्षदों का गोवा डांस वायरल, नांदेड विधान परिषद चुनाव की बाड़ेबंदी में देगलुर नगर परिषद के सदस्यों की मौज
Aam Aadmi Party (AAP) appoints Valmiki Naik as Goa State President of the party. pic.twitter.com/JZHb2LaYiw — ANI (@ANI) January 11, 2026
कौन हैं वाल्मीकि नाइक?
नए प्रदेश अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक पार्टी के पुराने और भरोसेमंद चेहरे हैं। वे साल 2012 से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और पेशे से एक सिविल इंजीनियर और डेवलपर हैं। नाइक गोवा की सक्रिय राजनीति में लंबे समय से प्रभावी रहे हैं और उन्होंने पणजी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुनाव लड़ा है। उनकी गहरी जमीनी पकड़ को देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें इस चुनौतीपूर्ण समय में नेतृत्व सौंपा है।
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा के कुमारघाट में चंदा विवाद पर भड़की सांप्रदायिक हिंसा, घरों में लगा दी आज, इंटरनेट भी बंद
मिशन गोवा: अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति
फिलहाल गोवा में ‘आप’ की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालिया जिला पंचायत चुनावों में पार्टी को सिर्फ 1 सीट पर संतोष करना पड़ा था और कई नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था। इन चुनौतियों के बावजूद, पार्टी आलाकमान ने गोवा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का संकल्प लिया है। पार्टी का लक्ष्य राज्य की 35 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करना है। इसी रणनीति के तहत रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी के सह-संस्थापक श्रीकृष्ण पराब को भी हाल ही में शामिल किया गया है, ताकि एक नई और ऊर्जावान टीम तैयार की जा सके।
