वास्तेगुने हुईंया, Delulu से FOMO तक, संसद में खूब गूंजे Gen-Z के ट्रेंडिंग स्लैंग; क्या है इन शब्दों का मतलब?
Gen-Z Trending Slang Meaning: संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को लोकसभा में एंटी पेपरलीक बिल पर चर्चा हुई। जहां सांसदों ने जेन-जी की ट्रेंडिंग स्लैंग का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे पर हमला किए।
- Written By: मनोज आर्या
संसद में गूंजा जेन-जी का ट्रेडिंग स्लैंग, (AI जेनरेटेड इमेज)
Gen-Z Trending Slang In Parliament: इन दिनों संसद का मानसून सत्र चल रहा है, जिसकी 20 जुलाई से शुरूआत हुई थी और 13 अगस्त तक प्रस्तावित है। संसद की कार्यवाही की दौरान लोकसभा में जेन-जी के ट्रेंडिंग स्लैंग खूब गूंज रहे हैं। इन स्लैंग को सत्ता और विपक्षी सांसदों के द्वारा एक-दूसरे पर हमले के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में नीट पेपर लीक के खिलाफ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इन शब्दों को काफी प्रमुखता से इस्तेमाल किया था, जो अब संसद तक पहुंच चुका है।
मंगलवार को संसद में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान सांसदों ने अपने भाषणाों में जेन- जी के ट्रेंडिंग स्लैंग को इस्तेमाल किया। कई सांसदों ने युवाओं को आकर्शित करने के लिए उनकी ही भाषा में जवाब देते हुए नजर आए। इस दौरान वे वास्तेगुने हुईंया, Delulu और FOMO जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। तब संसद में मौजूद सदस्यों को मुस्कुराते हुए देखा गया। आइए जानते हैं उन ट्रेडिंग शब्दों के बारे में जिन्हें सांसदों द्वारा इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा हम उन शब्दों का मतलब भी समझने की कोशिश करेंगे।
जेन-जी की भाषा में बांसुरी सुराज का जवाब
संसद में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने भी जेन-जी के ट्रैडिंग शब्दों का इस्तेमाल किया। सरकार के पक्ष में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पॉलिसी वैक्यूम पैदा की। लेकिन, एनडीए सरकार ने एनटीए जैसी संस्था का गठन किया। वहीं, अगर मैं जेन-जी की भाषा का में कहूं तो मोदी जी ने ‘Clocked it’ किया और सही समाधान निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
चंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Paper Leak Bill: क्या सुरक्षित होंगी प्रतियोगी परीक्षाएं? नए संशोधन बिल के ये 7 नियम बदल देंगे पूरी व्यवस्था!
नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
-
- Clocked it का मतलब: क्लॉक इट एक मॉडर्न स्लैंग फ्रेज है जिसका मतलब है किसी छिपे हुए सच या साफ फैक्ट को नोटिस करना, पहचानना या बताना।
VIDEO | Delhi: BJP MP Bansuri Swaraj in Lok Sabha hails Prime Minister for the introduction of the anti-paper leak bill. She says, “In Gen-Z language, PM Modi ‘clocked it’.” (Source: SANSAD TV) pic.twitter.com/XTjYQAliiU — Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026
वहीं, एंटी पेपर लीक विधेयक पर संसद में बोलते हुए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्ष पर निशाना साधा। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि कि विपक्ष को लगता है कि युवा उनके साथ हैं, लेकिन इससे बड़ा कोई ‘Delulu’ नहीं हो सकता।
- Delulu का मतलब: डेलुलु इंटरनेट पर इस्तेमाल होने वाला एक स्लैंग है, जिसका मतलब है भ्रम में रहने वाला, अजीब, अवास्तविक या बहुत ज्यादा उम्मीद रखने वाला विश्वास। यह अक्सर एक चंचल, आत्मविश्वासी या मजेदार रवैये के साथ आता है।
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने क्या कहा?
संसद की कार्यवाही के दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने भी जेन-जी के ट्रेडिंग स्लैंग का खूब इस्तेमाल किया। अपने भाषण में शिवसेना सांसद ने कहा कि मैं विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को Gen-Z की भाषा में समझाता हूं। पहले 37 दिनों तक वे जंतर-मंतर नहीं गए, तो उन्हें MIA हो गया। फिर उन्हें FOMO हुआ और इसीलिए वे प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने पहुंच गए। आखिर में उनको Delulu हुआ, उन्हें लगा कि प्रदर्शनकारी छात्र उनके साथ आएंगे, लेकिन कोई नहीं आया।
- MIA का अर्थ: आजकल की स्लैंग और टेक्स्टिंग में, MIA का मतलब है ‘मिसिंग इन एक्शन’, जिसका मतलब है कोई अनुपस्थित है, चुप है या मैसेज का जवाब नहीं दे रहा है।
- FOMO का अर्थ: यह एक पॉपुलर स्लैंग है, जिसका मतलब है ‘फियर ऑफ मिसिंग आउट’। यह उस बेचैनी वाली फीलिंग को बताता है जो तब होती है जब आपको लगता है कि दूसरे लोग आपके बिना मजे कर रहे हैं या कुछ अच्छे पल बिता रहे हैं।
Gen-Z Slang hits Parliament!
MIA ➔ FOMO ➔ Delulu.
Dr. Shrikant Shinde @DrSEShinde roasts the opposition’s political drama. 🔥 pic.twitter.com/3KbjYjBHgc — Radha🚩 (@RK_shriyan) July 28, 2026
वास्तेगुने हुईंया से कांग्रेस की पलटवार
पक्ष और विपक्ष जेन-जी के ट्रेडिंग शब्दों के जरिए एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रह थे। इसी बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी जेन-जी में मशहूर स्लैंग का इस्तेमाल किया। युवा प्रदर्शनकारियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनके हाथ में पत्थर नहीं था, संविधान था। किसी ने रील बनाई, किसी ने मीम बनाया, किसी ने गीत गाया। वो वास्तेगुने हुईंया भी कहते थे। वो इतने प्यार से इस्तीफा मांगते थे, कहते थे कुचु पुचु इस्तीफा दे दो। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकार की नाकामी की वजह से सड़कों पर आना पड़ा।
- वास्तेगुने हुईंया का मतलब: यह हिंदी, संस्कृत या किसी भी भारतीय भाषा में कोई वास्तविक शाब्दिक अर्थ नहीं है। यह इंटरनेट पर मजाक और मीम के तौर पर बना एक काल्पनिक और निरर्थक वाक्य है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- कुचु-पुचु: यह एक स्नेहपूर्ण और चंचल शब्द है, जिसका अर्थ प्यारा, मनमोहक या किसी करीबी (जैसे पार्टनर या बच्चे) को अत्यधिक प्यार से पुकारना होता है। आजकल यह सोशल मीडिया और Gen-Z की भाषा में एक लोकप्रिय ट्रेंड व मीम बन गया है।
इंक़लाब जिंदाबाद का नारा बुलंद करने वाले Gen-Z अपने अनोखे और मुखर अंदाज में इस्तीफा मांगते थे। वो नारा देते थे ‘Vasteguna Huiya’ और प्यार से, खूबसूरत तरीके से इस्तीफा मांगते हुए कहते थे ‘कुचु-पुचु इस्तीफा दे दो, आज हमारा जन्मदिन है।’ लोकसभा में… pic.twitter.com/ZHZUImPfPI — Deepender Singh Hooda (@DeependerSHooda) July 29, 2026
यह भी पढ़ें: चंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
सुप्रिया सुले ने सांसदों को टोका
इस बीच बहस में लगातार इस्तेमाल हो रहे जेन-जी स्लैंग पर एनसीपी (शरद पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सभी सांसदों को मुद्दे की गंभीरता याद दिलाई। उन्होंने कहा कि आप भी Delulu में मत रहो कि युवा आपके साथ हैं। सुप्रिया सुले ने कहा कि हम जेन-जी की भाषा में क्यों उलझ रहे हैं? यह बहस ऑक्सफोर्ड ऑनलाइन डिक्शनरी की प्रतियोगिता नहीं है कि किसे कितने नए शब्द आते हैं। हम यहां देश के छात्रों से जुड़े एक बेहद गंभीर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए हैं।
