चंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Monsoon Session SP Protest: मानसून सत्र के दौरान आज संसद के बाहर सपा ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाए कि जो चढ़ावा चोरी नहीं रोक सकते वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे।
- Written By: प्रिया जैस
संसद के बाहर सपा का विरोध प्रदर्शन (सौजन्य-एक्स)
Monsoon Session SP Parliament Protest: दिल्ली में मानसून सत्र की शुरुआत से पहले आज संसद के बाहर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने “चंदा चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाते हुए और हाथों में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी का यह विरोध प्रदर्शन आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सरकार पर बड़ा हमला माना जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “बात वही है। जो लोग ‘दान-पात्र’ की सुरक्षा नहीं कर पाए और जो श्रद्धा से दिए गए चढ़ावे की रक्षा नहीं कर सके, उनसे पेपर लीक रोकने या परीक्षा रद्द न होने देने की उम्मीद कैसे की जा सकती है? संदेश साफ है, जो लोग आस्था के साथ खिलवाड़ करने में सक्षम हैं, वे हमारे युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। सरकार खुद ही सबसे बड़ा संकट है।”
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Samajwadi Party leaders led by party chief Akhilesh Yadav protest over Ayodhya Ram Temple donation theft issue inside Parliament premises.#SamajwadiParty #RamTempleDonation (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/6HMfC3fkH9 — Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Paper Leak Bill: क्या सुरक्षित होंगी प्रतियोगी परीक्षाएं? नए संशोधन बिल के ये 7 नियम बदल देंगे पूरी व्यवस्था!
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
क्या छात्र आतंकवादी थे? प्रियंका गांधी ने AK-47 और पैलेट गन पर सरकार बोला हमला, गृहमंत्री से मांगा जवाब
डिंपल यादव ने लगाए आरोप
संसद का मॉनसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर कहा, “पूरा देश इस मुद्दे से वाकिफ है। राम मंदिर से जुड़ा कथित चोरी का मामला, जिसमें हजारों करोड़ रुपये शामिल हैं, कोई मामूली चोरी नहीं है। यह एक तरह से करोड़ों भारतीयों की आस्था और उनकी श्रद्धा की चोरी है। इस सरकार ने कहीं न कहीं लोगों की धार्मिक भावनाओं और जज्बातों को ठेस पहुंचाई है।”
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Samajwadi Party MP Dimple Yadav on Ayodhya Ram Temple donation theft issue, says, “The entire country is aware of this issue. The alleged theft related to the Ram Temple, involving thousands of crores, is no ordinary theft. It is, in a way, a… pic.twitter.com/Q8cTsdQpWQ — Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2026
बीजेपी सांसद असली मुद्दे नहीं उठाते – डिंपल यादव
लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी पर डिंपल यादव ने कहा, “वहां कोई विवाद नहीं था। मैं सदन में मौजूद थी और ऐसी कोई घटना नहीं हुई। लेकिन बीजेपी सांसद असली मुद्दे नहीं उठाते। सड़कों पर बच्चों की पिटाई हुई।”
यह भी पढ़ें – राम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया सचिव, चंदा चोरी विवाद के बाद जगदीश आफले को बड़ी जिम्मेदारी, RSS से है गहरा नाता
डिंपल यादव ने आगे कहा, “क्या बीजेपी के किसी एक भी सांसद ने खून-खराबे, छात्रों पर लाठीचार्ज या AK-47 राइफल, पैलेट गन और लोहे की कीलें लगी लाठियों के कथित इस्तेमाल के बारे में बात की? क्या बीजेपी के किसी एक भी सांसद ने देश के युवाओं, हमारे छात्रों या ‘जेन जी’ (Gen Z) के लिए आवाज उठाई? क्या किसी ने कुछ कहा? वे ऐसे मुद्दों पर चुप रहना पसंद करते हैं। तब उनकी आवाज कहां गायब हो जाती है? यही असली सवाल है।”
